फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन विशेष: स्मिता पाटिल के प्यार में शादीशुदा राज बब्बर ने छोड़ दिया था अपना घर

Tue, 17 Oct 2017 12:04 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 17 Oct 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Birthday Special: Smita Patil, Raj Babbar
स्मिता पाटिल - फोटो : File Pic
आज स्मिता पाटिल का जन्मदिन है। स्मिता का नाम बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकाराओं में शुमार किया जाता है। आज ही के दिन महाराष्ट्र के पुणे में जन्मीं स्मिता का फिल्मी सफर भले ही सिर्फ 10 साल का रहा लेकिन उनका काम आज भी लोगों के जेहन में है। लेकिन स्मिता पाटिल न सिर्फ फिल्मों, बल्कि राज बब्बर से अपने सम्बन्धों की वजह से भी चर्चा में रही। आगे की स्लाइड्स में जानिए उनके जीवन के कुछ अनसुने किस्से...
Birthday Special: Smita Patil, Raj Babbar
स्मिता पाटिल
स्मिता पाटिल ने अपने छोटे फिल्मी सफर में ऐसी फिल्में की जो भारतीय फिल्मों के इतिहास में मील का पत्थर बन गईं। उनकी छाप छोड़ने वाली फिल्मों में जहां भूमिका, मंथन, मिर्च मसाला, अर्थ, मंडी और निशांत जैसी कलात्मक फिल्में शामिल हैं, तो दूसरी तरफ नमक हलाल और शक्ति जैसी व्यावसायिक फिल्में भी कतार में है।

 
Birthday Special: Smita Patil, Raj Babbar
स्मिता पाटिल
1985 में बॉलीवुड की पद्मश्री विजेता अभिनेत्री स्मिता पाटिल से शादी करने के बारे में जैसे ही राज बब्बर ने अपने घर में चर्चा की उसके तुरंत बाद ही उनके माता-पिता ने इस बात पर एेतराज जताते हुए घर और स्मिता पाटिल दोनों में से एक को चुनने के लिए कहा था। जिसमें राज बब्बर ने स्मिता पाटिल को चुनते हुए अपना घर छोड़ दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special: Smita Patil, Raj Babbar
स्मिता पाटिल
स्मिता के लिए घर छोड़ने के वक्त राज बब्बर की शादी फिल्म निर्देशक और थिएटर आर्टिस्ट नादिरा बब्बर से हो चुकी थी। उनके दो बच्चे भी थे। घर छोड़ने के कुछ महीने बाद ही राज बब्बर ने 1986 में स्मिता पाटिल से शादी की। इसके बाद स्मिता की कुछ समय बाद बच्चे को जन्म देने के दौरान मौत हो गई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed