{"_id":"5d067bcc8ebc3e6c685df9b4","slug":"birthday-special-sona-mohapatra-known-unknown-facts-about-her-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिंगिंग से ज्यादा सलमान पर बयान देने से खबरों में रही हैं ये एक्ट्रेस, जानिए इनसे जुड़ी अनकही बातें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सिंगिंग से ज्यादा सलमान पर बयान देने से खबरों में रही हैं ये एक्ट्रेस, जानिए इनसे जुड़ी अनकही बातें
Mon, 17 Jun 2019 08:47 AM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 17 Jun 2019 08:47 AM IST
विज्ञापन
Sona Mohapatra and Salman Khan
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोना मोहपात्रा ना केवल अपनी सुरीली आवाज के जानी जाती हैं बल्कि वो बॉलीवुड की उन सेलिब्रटीज में शामिल हैं जो हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं। इसकी वजह से कई बार उन्हें विवादों का भी सामना करना पडा। दरअसल हम सोना मोहपात्रा की बातें इसलिए कर रहे हैं क्योंकि 17 जून को उनका जन्मदिन है।
sona mohapatra
- फोटो : file photo
1976 को ओडिशा के कटक में जन्मीं सोना मोहपात्रा पहली बार आमिर खान के शो 'सत्यमेव जयते' से सुर्खियों में आईं। उन्होंने 'सत्यमेव जयते' में 'घर याद आता है', 'मुझे क्या बेचेगा रुपैया' से पॉपुलैरिटी हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने आमिर खान स्टारर फिल्म 'तलाश' का 'जिया लागे ना' गाना गाकर तारीफ पाई। 'फुकरे' का गीत 'अंबरसरिया' उनके सबसे पॉपुलर गानों में से एक है।
sona mohapatra
- फोटो : file photo
सोना मोहपात्रा ने फिल्म संगीतकार राम संपत से शादी की है। दोनों पति-पत्नी म्यूजिक प्रोडक्शन हाउस ओम ग्रोन म्यूजिक के पार्टनर भी हैं। सोना की आवाज की खनक उन्हें दूसरे सिंगर्स से अलग करती है। वहीं वह लंबे समय से अपने किसी भी गाने से सुर्खियां नहीं बटोर पाई हैं। इसके अलावा सोना मोहपात्रा विवादित बयानों की वजह से भी चर्चा में रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sona Mohapatra
- फोटो : file photo
सोना मोहपात्रा अक्सर सलमान खान को लेकर बयानबाजी करती रहती हैं। लेकिन एक बार सलमान और सोना का विवाद काफी लंबे समय तक चर्चा में रहा था। दरअसल, सलमान खान ने अपनी फिल्म 'सुल्तान' के प्रमोशन के दौरान कहा था कि फिल्म की शूटिंग वक्त उनकी हालत 'रेप पीड़िता' जैसी हो जाती थी। जिस पर सोना ने सलमान खान की आलोचना की थी।
विज्ञापन
SONA MOHAPATRA
- फोटो : file photo
सोना मोहपात्रा ने सलमान के खिलाफ सोशल मीडिया पर लिखा था कि 'मीडिया के सामने किसी को भी गंदा बोलने, गलत व्यवहार करने, गंदे कमेंट्स करने के बावजूद ऐसे लोगों को किसी तरह की सजा नहीं मिलती है। गलतियों से सीख लेने के बजाय उन्हें बढ़ावा दिया जाता है और वो 'गुडविल एम्बेसडर' बन जाते हैं।' सोना मोहपात्रा के अनुसार उनकी पोस्ट के बाद सलमान के फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया धमकी भरे कमेंट किए थे। सोना मोहपात्रा अब भी सलमान खान पर टिप्पणी करने की वजह से सुर्खियों में आती रहती हैं।