{"_id":"58108d554f1c1bcf75bc3dcb","slug":"birthday-special-story-about-actress-nandita-das","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bday Spcl: हीरोइन को चूमकर नंदिता दास ने मचाया था बवाल, फिल्म के लिए मुंडवाए थे बाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bday Spcl: हीरोइन को चूमकर नंदिता दास ने मचाया था बवाल, फिल्म के लिए मुंडवाए थे बाल
Mon, 07 Nov 2016 01:13 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 07 Nov 2016 01:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
डार्क एंड ब्यूटीफुल एक्ट्रेस नंदिता दास ने अपनी दमदार एक्टिंग से बॉलीवुड इंडस्ट्री में खास जगह बनाई है। उन्हें इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकारों में गिना जाता है। आज नंदिता दास अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। नंदिता के खेमे में ढेरों बेहतरीन फिल्में हैं। वो एक एक्टर के साथ डायरेक्टर भी हैं।
शबाना आजमी को स्मूच कर नंदिता दास ने मचाया था तहलका, फिल्म के लिए मुंडवाए थे बाल
2 of 6
नंदिता को खासकर 'फायर', 'अर्थ' और 'बवंडर' जैसी फिल्मों की वजह से जाना जाता है। डायरेक्टर के तौर पर नंदिता ने 'फिराक' जैसी बेहतरीन फिल्म दी है। नंदिता की इस फिल्म ने कई राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय अवॉर्ड जीते थे। नंदिता पहली ऐसी भारतीय हैं जिन्हें इंटरनेशनल वुमेन्स फोरम के हाल ऑफ फेम में शामिल किया गया है।
शबाना आजमी को स्मूच कर नंदिता दास ने मचाया था तहलका, फिल्म के लिए मुंडवाए थे बाल
3 of 6
आपको जानकर हैरानी होगी कि आमिर खान की फिल्म 'लगान' के लिए पहले नंदिता दास को ही लीड रोल में लिया जा रहा था। लेकिन बाद में कुछ ऐसा हुआ कि ये रोल ग्रेसी सिंह को मिल गया। साथ ही राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने भी नंदिता को अपनी फिल्म 'अक्स' में कास्ट किया था। लेकिन बाद में नंदिता ने ही ये फिल्म करने से मना कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
शबाना आजमी को स्मूच कर नंदिता दास ने मचाया था तहलका, फिल्म के लिए मुंडवाए थे बाल
4 of 6
इस बारे में नंदिता का कहना था कि मेकर्स ने उनका रोल वैसा नहीं रखा जैसा पहले बताया गया था। शर्तों के अनुसार उनको फिल्म में कम जगह दी गई थी। बहुचर्चित फिल्म 'वॉटर' के लिए पहले अक्षय कुमार, नंदिता और शबाना आजमी को लिया गया था। फिल्म की स्क्रिप्ट के मुताबिक तीनों ने अपने बाल भी मुंडवा दिए थे।
विज्ञापन
शबाना आजमी को स्मूच कर नंदिता दास ने मचाया था तहलका, फिल्म के लिए मुंडवाए थे बाल
5 of 6
लेकिन बाद में कुछ ऐसा हुआ कि फिल्म की पूरी स्टार कास्ट को ही बदल दिया गया। 1998 में दीपा मेहता ने नंदिता दास और शबाना आजमी को लेकर फिल्म 'फायर' बनाई थी। इस फिल्म में नंदिता ने शबाना आजमी के साथ लिप-लॉक सीन दिया था। जिसके बाद नंदिता की दर्शकों ने खूब आलोचना की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।