{"_id":"57e3bacd4f1c1b0222a837f3","slug":"birthday-special-story-of-prem-chopra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bdy Spcl: मुझे देख लोग चिल्लाते थे- 'अपनी बीवी को छिपा लो प्रेम चोपड़ा आया है'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bdy Spcl: मुझे देख लोग चिल्लाते थे- 'अपनी बीवी को छिपा लो प्रेम चोपड़ा आया है'
Mon, 26 Sep 2016 01:36 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 26 Sep 2016 01:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 10
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हैप्पी बर्थडे प्रेम चोपड़ा। जी हां आज यानी 23 सितंबर को बॉलीवुड के खलनायक प्रेम चोपड़ा अपना 81वां बर्थडे मना रहे हैं। प्रेम का जन्म पंजाबी परिवार में हुआ था। अपने 54 साल के फिल्मी करियर में प्रेम चोपड़ा ने 400 से भी ज्यादा फिल्में की हैं। शायद ये बात आपको ना पता हो कि प्रेम चोपड़ा सुपर स्टार राज कपूर के जीजा हैं। साथ ही प्रेम, एक्टर सरमन जोशी के ससुर भी हैं।
Bdy Spcl: प्रेम चोपड़ा को देख लोग चिल्लाते थे- 'अपनी बीवी को छिपा लो प्रेम चोपड़ा आया है'
2 of 10
प्रेम एक ऐसे कलाकार हैं जो कपूर खानदान में पृथ्वीराज कपूर से लेकर रणबीर कपूर तक के साथ फिल्में कर चुके हैं। उनका फेमस डायलॉग 'प्रेम नाम है मेरा- प्रेम चोपड़ा' कौन भूल सकता है। उनके इसी डायलॉग के जरिए आज वो लोगों के दिलों पर राज करते हैं। हिंदी फिल्मों में काम करने का सपना संजोए प्रेम शिमला से मुंबई आए थे।
Bdy Spcl: प्रेम चोपड़ा को देख लोग चिल्लाते थे- 'अपनी बीवी को छिपा लो प्रेम चोपड़ा आया है'
3 of 10
शुरुआती दिनों में उन्हें हिंदी की जगह पंजाबी फिल्मों में काम मिला। उनकी शुरुआती कुछेक पंजाबी फिल्में ठीक-ठाक चलीं, जिनमें से एक फिल्म चौधरी करनैल सिंह को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला। प्रेम चोपड़ा देखने में काफी हैंडसम थे। इसके चलते फिल्ममेकर महबूब खान ने उनसे अपनी फिल्म में बतौर हीरो लेने का वादा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bdy Spcl: प्रेम चोपड़ा को देख लोग चिल्लाते थे- 'अपनी बीवी को छिपा लो प्रेम चोपड़ा आया है'
4 of 10
ऐन वक्त पर महबूब साहब लंबे समय के लिए बीमार पड़ गए और प्रेम का हीरो बनने का सपना टूट गया। 1964 में आई राज खोसला की सस्पेंस फिल्म 'वो कौन थी' प्रेम चोपड़ा के लिए वरदान साबित हुई। इस फिल्म में उनके लगभग 3 से 4 सीन ही थे। लेकिन डॉ. रमेश का वो निगेटिव किरदार लोगों के दिलों दिमाग पर छा गया। फिर क्या था अब प्रेम को नंबर वन विलेन बनना था।
विज्ञापन
Bdy Spcl: प्रेम चोपड़ा को देख लोग चिल्लाते थे- 'अपनी बीवी को छिपा लो प्रेम चोपड़ा आया है'
5 of 10
'वो कौन थी' के प्रीमियर पर महबूब खान बतौर चीफ गेस्ट बुलाए गए थे। वह इस बात से नाराज थे कि प्रेम ने उनकी बात नहीं मानी और निगेटिव रोल वाली फिल्म की। फिल्म देखकर उन्हें ये अहसास हो गया था कि अब प्रेम कभी हीरो नहीं बन सकेगा। उन्होंने फिल्म की कामयाबी के कयास फिल्म की रिलीज से पहले ही लगा लिए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।