फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bday Special : जब पांव छूते ही महेश भट्ट ने आशुतोष को निकलवा दिया था सेट से बाहर...

Thu, 10 Nov 2016 01:27 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 10 Nov 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
birthday special story on ashutosh rana about his personal incident

'जख्म', 'दुश्मन' और 'संघर्ष' जैसी बेहतरीन फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का मन जीतने वाले अभिनेता आशुतोष राणा की जिंदगी में एक दिन ऐसा भी आया था जब उन्हें सेट से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। आज वही आशुतोष राणा अपने दमदार अभिनय से बॉलीवुड में तहलका मचा रहे हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर आइए जानते हैं उनकी जिंदगी के कुछ अनकहे पलों के बारे में।

Bday Special : जब पांव छूते ही महेश भट्ट ने आशुतोष को निकलवा दिया था सेट से बाहर...

birthday special story on ashutosh rana about his personal incident

आपको बता दें कि आशुतोष राणा अपनी निजी जिंदगी में बहुत ही धार्मिक इंसान हैं। उन्हें पूजा-पाठ का बहुत शौक है। वो भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त हैं। वो अपने इस शौक को अपनी आस्था तथा धार्मिक विश्वास का रूप मानते हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वो अपने गुरु के कहने पर ही फिल्म जगत में आए थे और अब तक 30 से अधिक फिल्मों तथा कई टीवी सीरियलों में काम कर चुके हैं।

Bday Special : जब पांव छूते ही महेश भट्ट ने आशुतोष को निकलवा दिया था सेट से बाहर...

birthday special story on ashutosh rana about his personal incident

आशुतोष ने अपने फिल्मी करियर की बात सुनाते हुए बताया था कि एकबार उन्हें फिल्म निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट से मिलने को कहा गया था। वो उनसे मिलने पहुंचे और जाकर भारतीय परंपरा के अनुसार उनके पांव छू लिए। पांव छूते ही वो भड़क उठे क्योंकि उन्हें पैर छूने वालों से बहुत नफरत थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bday Special : जब पांव छूते ही महेश भट्ट ने आशुतोष को निकलवा दिया था सेट से बाहर...

birthday special story on ashutosh rana about his personal incident

उन्होंने आशुतोष को अपने फिल्म सेट से बाहर निकलवा दिया तथा सहायक निर्देशकों पर भी काफी गुस्सा हुए कि आखिर उन्होंने उसे कैसे फिल्म के सेट पर घुसने दिया।  

विज्ञापन

Bday Special : जब पांव छूते ही महेश भट्ट ने आशुतोष को निकलवा दिया था सेट से बाहर...

birthday special story on ashutosh rana about his personal incident

आशुतोष ने कहा कि इतने अपमान के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और जब भी महेश भट्ट मिलते या कहीं दिखते तो वह लपक कर उनके पैर छू लेते और वह बहुत गरम हो जाते।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed