फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन पर भावुक हुईं सपना चौधरी, कहा- 'जिस उम्र में बच्चे पढ़ाई करते हैं, तब मैं...'

Wed, 25 Sep 2019 03:46 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 25 Sep 2019 03:46 PM IST
विज्ञापन
birthday Special Struggle story of haryana dancing queen Sapna Chaudhary
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

देसी डांस क्वीन के नाम से मशहूर सपना चौधरी 25 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं। सपना के फैन्स पहले जहां सिर्फ हरियाणा और पंजाब तक ही सीमित थे तो बिग बॉस में नजर आने के बाद पूरे देश में ही उनके फैन फॉलोइंग बढ़ गई है। यहां तक कि सलमान खान भी शो में खुद को सपना चौधरी का फैन बता चुके हैं। सपना चौधरी का छोटे मोटे स्टेज शोज से लेकर बॉलीवुड तक का सफर आसान नहीं था। ऐसे में अपने बर्थडे के दिन वो भावुक हो गईं।

birthday Special Struggle story of haryana dancing queen Sapna Chaudhary
sapna chaudhary - फोटो : instagram

दरअसल बर्थडे की शुरुआत से पहले ही सपना के फैंस और सेलेब्स ने उन्हें बर्थडे विश करना शुरू कर दिया। इस बात से सपना चौधरी इमोशनल हो गईं। सपना ने अपने इंस्टाग्राम पर भी कई फैंस की बधाइयों को शेयर किया है। जिसमें उनके फैंस उनको बर्थडे विश कर रहे हैं। ऐसे में सपना ने इंस्टा स्टोरी पर ही अपने स्ट्रग्ल की कहानी का जिक्र किया।

birthday Special Struggle story of haryana dancing queen Sapna Chaudhary
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

सपना चौधरी ने एक इंस्टा स्टोरी में लिखा- छोटी सी उम्र थी, बाप का साया सिर से उठ चुका था। जिस उम्र में बच्चे पढ़ाई करते हैं, घर की आर्थिक स्थिति करके सपना जी ने स्टेज शो में डांस और रागिनी की शुरुआत की। ताकि घर की जिम्मेदारियां उठा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
birthday Special Struggle story of haryana dancing queen Sapna Chaudhary
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद एक दूसरी स्टोरी में सपना ने लिखा-  'लेकिन सपना के लिए सपना वो नहीं था जो नींद में देखते हैं। उसके लिए सपना वो था जो नींद न आने दें और उस सच्ची मेहनत का रंग आया। स्टेज शो से रियलिटी टीवी शो तक। बिग बॉस की कंटेस्टेंट बनी वो और देश की जनता ने उन्हें खूब चाहा और प्यार दिया।'

विज्ञापन
birthday Special Struggle story of haryana dancing queen Sapna Chaudhary
sapna chaudhary - फोटो : instagram

गौरतलब है कि सपना ने जो दो खास इंस्टा स्टोरी में अपने जीवन के बारे में बताया उनमें से एक में उन्होंने अपनी फोटो का इस्तेमाल किया तो दूसरी स्टोरी में उनके साथ सलमान खान नजर आ रहे हैं। बता दें कि सपना चौधरी के फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो जाते हैं। वहीं  वो बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

पढ़ें-वेणु माधव समेत ये 6 हैं साउथ के पॉपुलर कॉमेडियन, ब्रह्मानंदम की पॉपुलैरिटी तो हीरो से ज्यादा 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed