सब्सक्राइब करें

जन्मदिन विशेषः अन्नू कपूर की ये 10 बातें आप शर्तिया नहीं जानते नहीं होंगे

मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 20 Feb 2019 09:36 AM IST
विज्ञापन
Birthday Special ten interesting thing you should know about Annu Kapoor
अन्नू कपूर - फोटो : file photo
संघर्ष के अंधेरों को चीरते हुए सफलता की रोशनी फैलाने वाले सितारों की बॉलीवुड में कमी नहीं है। लेकिन इंडस्ट्री के कुछ कलाकारों की कहानी इतनी ज्यादा इंट्रेस्टिंग है कि कोई भी उनसे जिंदगी का फलसफा सीख सकता है। जन्मदिन के इस खास मौके पर आज हम बात कर रहे हैं उस एक्टर, प्रेजेंटर, सिंगर की जिसके हर तरह के रंग हमने सिनेमा और टीवी के पर्दे पर देखे हैं। दर्शकों को पिछले कई सालों से हिंदी सिनेमा का 'सुहाना सफर' करा रहे अन्नू कपूर का आज 63वां जन्मदिन है। पढ़िए अन्नू के जीवन से जुड़े किस्से...

 
Trending Videos
Birthday Special ten interesting thing you should know about Annu Kapoor
Annu Kapoor - फोटो : social media
घुट्टी में मिली अभिनय कला
अपने हरफनमौला व्यक्तित्व के कारण लोकप्रिय हुए अन्नू का जन्म  20 फरवरी 1956 को मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में हुआ था। अन्नू के पिता मदनलाल कपूर पंजाबी थे और उनकी माँ कमला बंगाली थी।  उनके पिता एक पारसी थिएटर कम्पनी चलाते थे, जो शहर-शहर जा-जाकर गली नुक्कड़ पर परफॉर्म करती थी।  उनकी मां एक कवियत्री और क्लासिकल नृत्य में पारंगत थीं। जिससे अन्नू के परिवार को नौटंकीवाला भी कहा जाता था। दादाजी डा.कृपा राम कपूर बिर्टिश आर्मी में डॉक्टर के पद पर कार्यरत थे।  उनकी दादी गंगा राम कपूर एक भारतीय स्वतंत्र संग्राम सेनानी थीं।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special ten interesting thing you should know about Annu Kapoor
अन्नू कपूर - फोटो : file photo
जबर्दस्त याददाश्त 
अन्नू कपूर की याददाश्त बेमिसाल हैं। उनके साथ काम करने वाले जानते हैं कि अन्नू कपूर के पास यादों का न सिर्फ खजाना है बल्कि अनमोल खजाना है। नौटंकी में किया गया हर किरदार उनको अब भी जुबानी याद है। खुसरो, कबीर, रूमी, रहीम आदि की हजारों रचनाएं अन्नू कपूर को जुबानी याद है। वह इनके दर्शन पर किसी के साथ भी घंटों बहस कर सकते हैं।
 
Birthday Special ten interesting thing you should know about Annu Kapoor
अन्नू कपूर - फोटो : file photo
संगीत का विलक्षण ज्ञान
दूरदर्शन के चुनिंदा सबसे लोकप्रिय शो में शुमार फोकस्टार्स – माटी के लाल शो में अन्नू कपूर ने मशहूर लोक गायिका इला अरुण के साथ काम किया। शो की शुरूआत में दर्शक इला अरुण को ही लोक गीतों का ज्ञानी समझते रहे, लेकिन जैसे जैसे शो आगे बढ़ा दर्शकों को इस शो में अन्नू कपूर का एक अलग रंग ही देखने को मिला। अन्नू कपूर की देश के हर प्रांत और भाषा के लोक गीतों पर गजब की पकड़ है। सैकड़ों लोक गीत तो उन्हें जुबानी याद हैं।
विज्ञापन
Birthday Special ten interesting thing you should know about Annu Kapoor
Annu Kapoor - फोटो : social media
अंताक्षरी से मिली टेलीविजन पर लोकप्रियता
अन्नू कपूर बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं जो लीड रोल में ना होने बावजूद नोटिस किए जाते हैं। अन्नू जिस फिल्म में काम करते हैं वो हिट हो या फ्लॉप लेकिन उनका किरदार दमदार होता है। फिल्मों से अलग टीवी शो की बात करें तो जिस शो को अन्नू होस्ट करते हैं उसे सदाबहार बना देते हैं। अन्नू जब स्टेज पर खड़े होकर बोलते हैं तो हर कोई सम्मोहित हो जाता है। टीवी शो ‘अंताक्षरी’ उनके यादगार शो में से एक है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed