सब्सक्राइब करें

पुलवामा हमले के बीच शाहरुख खान ने पाकिस्तान को दान किए 45 करोड़, जानें क्या है इस वायरल खबर का सच

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 20 Feb 2019 09:31 AM IST
विज्ञापन
pulwama attack fake news viral of shah rukh khan he donate 45 crore rupee for pakistan
shah rukh khan
पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारवालों की बॉलीवुड सितारों ने मदद की है । इसमें अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, सलमान खान और कैलाश खेर जैसे बड़े सितारों ने करोड़ों रुपए दान में दे दिए । वहीं शाहरुख खान को लेकर सोशल मीडिया पर एक ऐसी खबर आई जिसे सुनने के बाद हर देशवासी हैरान रह गया । 

 
Trending Videos
pulwama attack fake news viral of shah rukh khan he donate 45 crore rupee for pakistan
shahrukh khan - फोटो : bollywoodlife
खबर थी कि शाहरुख खान ने पाकिस्तान के गैस ट्रैजिडी पीड़ितों को 45 करोड़ रुपये दान में दिए हैं। इस खबर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है । दरअसल, ये न्यूज पूरी तरह से फेक है ।







 
विज्ञापन
विज्ञापन
pulwama attack fake news viral of shah rukh khan he donate 45 crore rupee for pakistan
shahrukh khan
खबरों की मानें तो शाहरुख खान को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है । ये खबर वायरल होते ही शाहरुख खान के फैंस उनके बचाव में आ गए । उन्होंने जोरदार तरीके से उन लोगों की आलोचना की जो शाहरुख के बारे में अफवाहें फैला रहे थे। 






 
pulwama attack fake news viral of shah rukh khan he donate 45 crore rupee for pakistan
SHAHRUKH KHAN - फोटो : SELF
फैंस ने बताया कि एसआरके ने भारत को सिर्फ गौरवान्वित किया है। उन्होंने StopFakeNewsAgainstSRK नाम से हैशटैग शुरू किया। देखें कुछ ट्वीट्स...  एक यूजर ने लिखा, 'शाहरुख जब भी कुछ दान करते हैं तो वो गुपचुप तरीके से करते हैं ।'



 
विज्ञापन
pulwama attack fake news viral of shah rukh khan he donate 45 crore rupee for pakistan
शाहरुख खान
इस मामले पर 'शाहिद', 'सिटीलाइट्स' जैसी फिल्में बना चुके फिल्ममेकर हंसल मेहता ने भी शाहरुख खान का सपोर्ट किया है । उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर शाहरुख का बचाव किया है। उन्होंने भी फैंस से गलत न्यूज ना फैलाने की गुजारिश की ।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed