{"_id":"5c6bd95bbdec22736934c724","slug":"bollywood-actor-sanjay-dutt-interview-on-personal-life-and-drugs-addiction","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संजय दत्त ने खोला जिंदगी का राज- 'मेरी एक गलती ने सब छीन लिया था, बड़ा फैसला लेकर बचाया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
संजय दत्त ने खोला जिंदगी का राज- 'मेरी एक गलती ने सब छीन लिया था, बड़ा फैसला लेकर बचाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 20 Feb 2019 09:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
संजय दत्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्टर संजय दत्त ने अपनी जिंदगी का वो राज दुनिया को बताया, जिसके बारे में शायद ही लोग जानते हों। एक कार्यक्रम में शिकरत करने आए तो अभिनेता ने अपनी दास्तां युवाओं को बताई।
2 of 6
संजय दत्त
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में श्री श्री रविशंकर द्वारा ड्रग फ्री इंडिया अभियान की शुरुआत की गई है। इस मौके पर एक्टर संजय दत्त, कॉमेडियन कपिल शर्मा, सिंगर गुरदास मान और रैपर बादशाह मौजूद रहे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए संजय दत्त ने कहा कि मेरी जिंदगी में एक बड़ी गलती की, नशा करना। मैंने नशे की लत के चलते निजी जीवन में बहुत कुछ खोया है। मैं बदहाली की कगार पर पहुंच गया था।
3 of 6
ड्रग फ्री इंडिया अभियान
संजय दत्त ने कहा कि लेकिन जैसे हर किसी को एक मौका मिलता है, मुझे भी मिला और फिर मैंने सोच समझकर एक बड़ा फैसला लिया। मैं वो सही फैसला ले सका, जिससे मेरे जीवन की बदहाली खत्म हुई। उन्होंने कहा कि अब ड्रग फ्री इंडिया अभियान से जुड़ कर वह युवाओं को नशे की कुरीति की तरफ जाने से रोकने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि समय रहते गलत व सही की पहचान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
ड्रग फ्री इंडिया अभियान
श्री श्री रवि शंकर ने कहा कि डिप्रेशन से बाहर आने के लिए नशा कोई हल नहीं है। वास्तविक नशा तो खुद की काबलियत और कला है। अंदरूनी संतोष से बढ़ कर दुनिया में कोई नशा नहीं है। अपने काम और करियर का जुनून इस कदर होना चाहिए कि नशे की जरूरत ही न रहे। हमारी संस्था युवाओं को सही रास्ता तलाशने और उनके माता-पिता को इन हालातों से जूझने में मदद करेगी। ड्रग फ्री इंडिया मुहिम को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 6
सिंगर गुरदास मान
पंजाबी गायकी का बाबा बोड़ कहे जाने वाले गुरदास मान ने ड्रग फ्री अभियान से जुड़ते हुए युवाओं से कहा कि शुरू में भले ही कोई समस्या बड़ी लगे, लेकिन समय के साथ हम उससे लड़ने और उस पर जीत हासिल करने के काबिल हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि उनका एक दोस्त कला का माहिर होने के बावजूद नशे की जंग में हार कर बेवक्त दुनिया से चला गया। उन्होंने अपने गीतों के जरिए युवाओं में नशे के खिलाफ जोश भरा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।