पुलवामा बयान पर जावेद जाफरी की सफाई
पुलवामा पर जावेद जाफरी का बयान और सिंगर के निधन सहित मनोरंजन जगत की ये हैं बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायक प्रतीक चौधरी का 55 साल की उम्र में निधन हो गया। प्रतीक मूलत: बंगाली फिल्मों में गाने गाते थे। उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि मंगलवार शाम को प्रतीक चौधरी जब अपने ऑफिस में थे तब उन्हें कार्डिएक अरेस्ट आया। वो अपने पीछे पत्नी और बेटे को छोड़ गए हैं। प्रतीक की मुख्य फिल्मों की बात करें तो 'पातालघर' और 'एक जे अच्छे कन्या' है जिनसे उन्हें खास पहचान मिली।
पढ़ें: दिल का दौरा पड़ने से मशहूर सिंगर प्रतीक चौधरी का निधन, शोक में बंगाली फिल्म इंडस्ट्री
जिया खान के जन्मदिन पर जानें कुछ किस्से
बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान की खुदकुशी का मामला अभी भी अदालत में लटका हुआ है। एक्टर सूरज पंचोली को इस खुदकुशी के पीछे की सबसे बड़ी वजह माना जाता रहा है। ऐसे में इस दर्दनाक हादसे की गुत्थी सुलझते-सुलझते रह गई। दरअसल, आज जिया खान की छठवीं जयंती है। उनका जन्म 20 फरवरी 1988 को अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में हुआ था।
पढ़ें: जिया खान खुदकुशी की ये है पूरी हकीकत, आत्महत्या से एक दिन पहले BF सूरज के घर बिताए थे दो दिन
'तारक मेहता..' की टीम ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
पुलवामा अटैक का दर्द अभी भी देशवासियों के दिल में बरकरार है। ऐसे में टीवी के मशहूर सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की पूरी स्टारकास्ट ने इस कायरतापूर्ण हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धाजंलि दी है। दरअसल, इस शो की कुछ तस्वीरें हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सामने आई हैं। इन तस्वीरों में शो की स्टारकास्ट हाथों में कैंडल लिए नजर आ रही है। इसमें शहीदों को श्रद्धाजंलि देने का दावा किया जा रहा है।पढ़ें: पुलवामा अटैक: मशहूर सीरियल 'तारक मेहता...के कलाकारों ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, देखें तस्वीरें
'गली ब्वॉय' से हैट्रिक लगाने जा रहे रणवीर सिंह
रणवीर सिंह की गली ब्वॉय का बॉक्स ऑफिस पर अच्छे कलेक्शन का सिलसिला जारी है। शानदार ओपनिंग के बाद फिल्म ने अपनी रफ्तार बरकरार रखी है। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ने बीते 5 दिन में 80 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। गली ब्वॉय को जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया है।
पढ़ें: 'गली ब्वॉय' से हैट्रिक लगाने जा रहे रणवीर सिंह, 6 दिन में कलेक्शन रहा इतने करोड़