फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन दस किरदारों में दिखा करिश्मा का करिश्मा, कभी मासूमियत तो कभी एंग्री लुक से जीता दिल

Tue, 25 Jun 2019 03:34 PM IST
Avinash Pal मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Tue, 25 Jun 2019 03:34 PM IST
विज्ञापन
birthday Special top 10 Characters Played by karishma kapoor in bollywood
करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

90 के दशक की सबसे मशहूर और सबसे उम्दा अभिनेत्रियों में शुमार करिश्मा कपूर ने हिंदी सिनेमा में अभिनय का एक अलग मुकाम तय किया। कपूर खानदान की वह पहली बेटी हैं, जिन्होंने परंपराओं से बगावत कर हिंदी सिनेमा में कदम रखा। करिश्मा ने मसाला फिल्मों से लेकर समानांतर सिनेमा तक में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई। इस बेहतरीन अदाकारा के जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनके चुनिंदा किरदारों के बारे में।

birthday Special top 10 Characters Played by karishma kapoor in bollywood
फिल्म अनाड़ी का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

राज नंदिनी
फिल्म- अनाड़ी (1993)

1991 में के मुरली मोहन राव के निर्देशन में बनी फिल्म प्रेम कैदी से हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने के बाद करिश्मा कपूर ने एक बार फिर उनके निर्देशन में ही तमिल फिल्म चिन्ना थंबी की रीमेक फिल्म अनाड़ी में काम किया। इस फिल्म में करिश्मा ने शानदार अदाकारी की और अनाड़ी 1993 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में एक फिल्म बनी। फिल्म में करिश्मा कपूर के अलावा साउथ सुपरस्टार वेंकेटेश, गुलशन ग्रोवर, जॉनी लीवर और सुरेश ओबेरॉय मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में करिश्मा तीन भाइयों की लाडली बहन राज नंदिनी का किरदार निभा रही थी। 

birthday Special top 10 Characters Played by karishma kapoor in bollywood
फिल्म अंदाज अपना अपना का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

रवीना बजाज
फिल्म - अंदाज अपना अपना (1994)

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी कॉमेडी ड्रामा फिल्म अंदाज अपना अपना में करिश्मा एक अलग अंदाज में नजर आई। सलमान खान, आमिर खान, और रवीना टंडन जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म में करिश्मा ने रवीना और रवीना ने करिश्मा का किरदार निभाया। तेलुगु फिल्म 'अल्लुलु वस्थउन्नरू' पर आधारित यह फिल्म रिलीज के वक्त तो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नही कर पाई लेकिन इस फिल्म को देश की बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों में गिना जाता है। इस फिल्म को फिल्मफेयर बेस्ट फिल्म के अवार्ड के लिए नामित भी किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
birthday Special top 10 Characters Played by karishma kapoor in bollywood
फिल्म राजा बाबू का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

मधुबाला
फिल्म - राजा बाबू (1994)

डेविड धवन के निर्देशन में बनी फिल्म राजा बाबू गाविंदा और करिश्मा कपूर की एक साथ बनाई गई 10 फिल्मों में से एक थी। गोविंदा के साथ मुकाबला और प्रेम शक्ति के बाद करिश्मा की यह तीसरी फिल्म थी। तमिल फिल्म रासुकुट्टी की रीमेक इस फिल्म में गोविन्दा और करिश्मा कपूर के अलावा कादर खान, अरुणा ईरानी, शक्ति कपूर और प्रेम चोपड़ा मुख्य किरदार निभा रहे थे। राजा बाबू में करिश्मा ने एक शहरी घमंडी लड़की से लेकर एक सुशील बहू तक का किरदार बड़ी खूबसूरती से निभाया। 

विज्ञापन
birthday Special top 10 Characters Played by karishma kapoor in bollywood
फिल्म राजा हिंदुस्तानी का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

आरती सहगल 
फिल्म- राजा हिंदुस्तानी (1996)

धर्मेश दर्शन के निर्देशन में 1996 में रिलीज ब्लॉकबस्टर फिल्म राजा हिंदुस्तानी में आमिर खान और करिश्मा कपूर ने एक बार फिर से साथ काम किया। 1965 की फिल्म 'जब जब फूल खिले' पर आधारित इस फिल्म में आमिर और करिश्मा के अलावा फरीदा जलाल, सुरेश ओबेरॉय, जॉनी लीवर और अर्चना पूरन सिंह मुख्य भूमिकाओं में थे। इस फिल्म में करिश्मा ने एक अमीर लड़की आरती सहगल का किरदार निभाया। राजा हिंदुस्तानी में आमिर खान और करिश्मा कपूर दोनों ने कमाल का अभिनय किया और इस फिल्म के लिए आमिर खान ने फिल्मफेयर बेस्ट ऐक्टर मेल तो करिश्मा कपूर ने फिल्मफेयर बेस्ट ऐक्टर फीमेल का खिताब अपने नाम किया। कुल मिलाकर इस फिल्म ने 5 फिल्मफेयर पुरस्कार जीते और यह 90 के दशक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म रही। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed