{"_id":"59ad8ec94f1c1b05278b5367","slug":"birthday-special-vidhu-vinod-chopra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'day Spcl: मुन्नाभाई, 3 इडियट्स और पीके देने वाले 'VVC' ने संजय से निभाई दोस्ती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
B'day Spcl: मुन्नाभाई, 3 इडियट्स और पीके देने वाले 'VVC' ने संजय से निभाई दोस्ती
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
Updated Mon, 04 Sep 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
विधु विनोद चोपड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधु विनोद चोपड़ा बॉलीवुड के नामी डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, स्टोरी राइटर और एडिटर हैं। कॉलेज के दिनों से ही अपने अनोखे अंदाज के लिए मशहूर रहे विधु विनोद चोपड़ा अपनी निजी जिंदगी में भी बेहद चूजी रहे हैं। वो 'संजू बाबा' के गहरे दोस्त हैं। ऐसे दोस्त-जो हर हाल में उसके साथ खड़ा रहता है। जिसने संजय दत्त पर तमाम अदालती फैसलों के आने के बाद भी कहा कि संजय दत्त को कोई अभी समझ ही नहीं पाया है। खैर, आज विधु विनोद चोपड़ा का जन्मदिन है। आगे की स्लाइड्स में जानें, उनके फिल्मी सफर और संजय दत्त के साथ ही राजकुमार हिरानी के साथ दोस्ती के किस्सों के बारे में...
File Pic
विधु विनोद चोपड़ा ने 1976 से फिल्मी दुनिया के साथ सीधी दोस्ती कर ली। उन्होंने डिप्लोमा के दौरान डायरेक्टर के तौर पर पहली फिल्म बनाई 'मर्डर एट मंकी हिल'। इसे बाद में उन्होंने नसीरुद्दीन शाह के साथ बड़े पर्दे पर उतारा। वो भी अपनी पहली फिल्म 'सजा-ए मौत' के नाम से 1981 में। आगे जाने विधु की अगली बेहद चर्चित फिल्म कौन सी थी...
File Pic
विधु विनोद चोपड़ा ने साल 1983 में 'जाने भी दो यारो' फिल्म की। इसमें उन्होंने एक्टिंग भी की, तो प्रोडक्शन कंट्रोलर की जिम्मेदारी भी संभाली। और साल 1985 में उनकी फिल्म आई 'खामोश'। अमोल पालेकर, नसीरुद्दीन शाह, शबाना आजमी, पंकज कपूर, सोनी राजदान जैसे मंझे एक्टर्स के साथ बनाई ये फिल्म हिट साबित हुई और उनके पैर इंडस्ट्री में जम गए। इसके बाद उन्होंने कई अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म बनाई। जिसके बारे में आगे की स्लाइड्स में पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
File Pic
विधु विनोद चोपड़ा ने 1989 में नाना पाटेकर के साथ 'परिंदा' फिल्म बनाई। इस फिल्म ने कई अवॉर्ड जीते। इसकी स्क्रिप्ट पर नाना पाटेकर ने भी साथ दिया और सुपर डुपर हिट फिल्म साबित हुई। अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ ने भी इसमें अभिनय किया।। इसके बाद उन्होंने अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ के साथ '1942: ए लव स्टोरी' और बॉबी देओल के साथ 'करीब' फिल्म बनाई। और फिर आगे के सफर में संजय दत्त के साथ ऐसी दोस्ती हुई, कि वो इंडस्ट्री में हिट फिल्मों की जोड़ी बनकर उभरे।
विज्ञापन
पीके की टीम
विधु विनोद चोपड़ा और संजय दत्त ने साल 2000 'मिशन कश्मीर' में काम किया। इसके बाद दोनों की जोड़ी 'मुन्नाभाई MBBS', 'परिणीता', 'लगे रहो मुन्नाभाई', 'एकलब्य' जैसी फिल्में साथ में की। इसके बाद प्रोड्यूसर के तौर पर '3 इडियट्स' फिल्म आमिर खान के साथ बनाई, तो प्रोड्यूसर के तौर पर ही 'फेरारी की सवारी' बनाई। और 'पीके' बनाने लगे तो अपने दोस्त संजय दत्त को लेना नहीं भूले। भले ही उनकी मेहमान भूमिका था। खास बात ये रही कि उन्होंने राजकुमार हिरानी की 'जबरदस्त हिट' फिल्मों का निर्माण किया। और अब अपने मित्र संजय दत्त की 'बॉयोपिक' का निर्माण कर रहे हैं।