{"_id":"59ad47364f1c1b736a8b4935","slug":"inside-story-of-real-sapna-didi-deepika-will-start-shooting-of-biopic-in-early-next-year","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Inside Story: प्यार के लिए 'सपना दीदी' का टारगेट था 'किलिंग दाऊद', बॉयोपिक में दीपिका करेंगी काम!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Inside Story: प्यार के लिए 'सपना दीदी' का टारगेट था 'किलिंग दाऊद', बॉयोपिक में दीपिका करेंगी काम!
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
Updated Mon, 04 Sep 2017 06:00 PM IST
विज्ञापन
बॉयोपिक में दीपिका करेंगी काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के नाम से लोग कांपते है, पर कोई अगर उसे मारने की कसम खा ले और उसके खात्मे को ही अपने जीवन का इकलौता टारगेट बना ले तो? वो अभी एक महिला होकर? ऐसी महिला को वाकई बेहद बहादुर ही कहा जाएगा। ऐसी ही एक महिला मुंबई में रही, जो अंडरवर्ल्ड की दुनिया में 'सपना दीदी' के नाम से जानी गई। अब उनकी लाइफ पर फिल्म बन रही है, जिसे दीपिका पादुकोण उनका किरदार निभाएंगी रही हैं। इससे पहले, दाऊद की बहन हसीना पारकर की बॉयोपिक पर फिल्म बन चुकी है। श्रद्धा कपूर फिल्म 'हसीना' में लीड रोल में हैं, जो जल्द ही रिलीज होने वाली है। बहरहाल, हम बात कर रहे हैं 'सपना दीदी' की, जिसमें इरफान खान उनके पति की भूमिका में हैं। आगे की स्लाइड्स में जानें, 'सपना दीदी' की इनसाइड स्टोरी...
File Pic
दीपिका पादुकोण अब 'सपना दीदी' नाम की फिल्म कर रही हैं। ये फिल्म 'अशरफ खान' की जिंदगी पर बेस्ड है, जिन्होंने अपने पति की हत्या के बाद दाऊद के खात्मे को अपना लक्ष्य बना लिया। अशरफ खान ही 'सपना' का असली नाम था। पर बाद में उन्होंने खुद को 'सपना' नाम से ही सबके सामने रखा। खासकर अरुण गवली के सामने। इसके पीछे की कहानी बेहद दिलचस्प है।
इस फिल्म के लिए दीपिका को मिली इतनी फीस, खुला रह गया रणवीर और शाहिद का मुंह
इस फिल्म के लिए दीपिका को मिली इतनी फीस, खुला रह गया रणवीर और शाहिद का मुंह
माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई पुस्तक लांचिंग, फाइल फोटो
मुंबई के इनवेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट एस हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई' में अशरफ खाने के बारे में विस्तार से जिक्र है। इसमें उन्होंने अशरफ खान उर्फ 'सपना दीदी' से मुलाकात की बाते लिखी हैं, साथ ही ये भी बताया है कि वो क्यों दाऊद की दुश्मन नंबर वन बन गई। और किस तरह से काम करके दाऊद को खूब नुकसान पहुंचाया। आगे की स्लाइड में जानें...'अशरफ खान' की असली कहानी और उनके 'सपना दीदी' बनने की इनसाइड स्टोरी...
विज्ञापन
विज्ञापन
File Pic
एस हुसैन जैदी अपने किताब में अशरफ खान के बारे में लिखते हैं कि वो मुंबई की रहने वाली थी उसकी शादी महमूद से हुई। इस दौरान उसे जो आजादी मिली अशरफ ने उसे बहुत पसंद किया। अशरफ महमूद के साथ बहुत खुश थी लेकिन उसे इस बात का नहीं पता था कि वो क्या काम करता है। एक दिन दुबई से लौटते समय सांताक्रूज एअरपोर्ट पर हुए एनकाउंटर में उसकी मौत हो गई। दुबई जाने से पहले महमूद ने अशरफ को बताया था कि ये दुबई की उसकी आखिरी यात्रा होगी और वो अपने बॉस से कुछ मसले सुलझाने जा रहा है। लेकिन वो कभी नहीं लौटा। अपने पति की कब्र के पास बैठी अशरफ को उस्मान नाम के एक बूढ़े आदमी ने बताया कि उसके पति को दाऊद इब्राहिम ने मरवा दिया है क्योंकि महमूद ने उसका एक काम करने से मना कर दिया था।
विज्ञापन
File Pic
इसी के बाद अशरफ ने तय कर लिया था कि वो दाऊद को मार कर ही रहेगी। उस्मान ने अशरफ को बताया कि उसे हुसैन उस्तरा नाम के एक व्यक्ति के पास जाना चाहिए वो भी दाऊद से बेहद नफरत करता है और उस तक पहुंचने में मदद कर सकता है। अशरफ इसके बाद हुसैन उस्तरा के पास पहुंची जिसने उसे पूरी तरह से बदल कर रख दिया।