फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Virat-Anushka: टूटने की कगार पर पहुंच गया था विराट अनुष्का का रिश्ता, प्यार और ब्रेकअप के बीच ऐसे हुई शादी

Sat, 05 Nov 2022 10:24 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 05 Nov 2022 10:24 AM IST
विज्ञापन
birthday special Virat kohli Anushka love story was on the verge of breakup and secretly marriage
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : Instagram

बॉलीवुड और क्रिकेट के बीच का रिश्ता किसी से छुपा नहीं है। क्रिकेट जगत में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो बॉलीवुड की हसीनाओं पर अपना दिल हार बैठे हैं और इस लिस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा सेलिब्रिटी जगत के पावर कपल हैं। दोनों को साथ देख कर फैंस काफी खुश होते हैं। दूसरी तरफ विराट और अनुष्का भी अपने फैंस के साथ कनेक्ट होने का एक मोका नहीं छोड़ते। लेकिन क्या आपको पता है। दोनों के रिश्ते में एक ऐसा वक्त भी आया था, जब दोनों अलग होने वाले थे। आज विराट कोहली 34 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर हम आपको उनकी दिलचस्प लव स्टोरी बताने जा रहे हैं। 

birthday special Virat kohli Anushka love story was on the verge of breakup and secretly marriage
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : पीटीआई

दिलचस्प रही पहली मुलाकात
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की पहली मुलाकात साल 2013 में हुई थी। दोनों ने साथ में शैंपू ब्रांड के लिए ऐड की शूटिंग की थी। ये वो समय था जब विराट क्रिकेट जगत में अपनी पहचान बना चुके थे और अनुष्का भी अच्छा काम कर रही थीं। हालांकि, दोनों की पहली मुलाकात बहुत खास नहीं थी। विराट काफी नर्वस थे और इसी वजह से उन्होंने अनुष्का को देखते ही उनकी हाई हील्स पर जोक मार दिया था, जिससे वह चीढ़ गई थीं।

यह भी पढ़ें:- B R Chopra Bungalow: किसी भी दिन चल जाएगा इस धरोहर पर बुलडोजर, रामचंद्र बोले, ‘महाभारत बनाने से हुआ नुकसान’

birthday special Virat kohli Anushka love story was on the verge of breakup and secretly marriage
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : इंस्टाग्राम

ऐसे हुई प्यार की शुरुआत 
इस ऐड शूट के बाद विराट और अनुष्का के बीच मुलाकातें बढ़ने लगीं और ऐसे ही धीरे धीरे दोनों के बीच प्यार भी शुरू हो गया। लेकिन विराट और अनुष्का ने अपने इस रिश्ते को सीक्रेट ही रखा। दोनों चोरी छुपे अपने रिश्ते को एंजॉय कर रहे थे, लेकिन इस बीच विराट और अनुष्का एक साथ ज्यादा ही दिखने लगे थे, जिससे ही मीडिया में दोनों की डेटिंग की खबर आग की तरह फैल गई। लेकिन हर मोड़ पर दोनों डेटिंग की खबरों को इंकार करते रहे। आखिरकार एक मैच के दौरान हाफ सेंचुरी लगाने के बाद बल्ले से अनुष्का को फ्लाइंग किस कर विराट ने दोनों के रिश्ते पर पक्की मुहर लगा दी। और फिर विरूष्का हर जगह छा गए।

यह भी पढ़ें:- Box Office Report: कांतारा के सामने पहले ही दिन फेल हुई फोन भूत, ऐसा रहा राम सेतु, मिली और डबल एक्सएल का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
birthday special Virat kohli Anushka love story was on the verge of breakup and secretly marriage
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : इंस्टाग्राम

ब्रेकअप की खबर 
विराट और अनुष्का के रिश्ते में एक वक्त ऐसा भी आया था जब खबरें आई थीं कि दोनों अलग हो गए हैं। साल 2016 में विराट कोहली ने एक इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, जिसके कैप्शन में हार्ट ब्रोकन लिखा था। इसके बाद विराट और अनुष्का साथ दिखने भी बंद हो गए थे, जिस वजह से माना गया कि दोनों अलग हो गए। लेकिन ऐसा नहीं था। इन खबरों के बाद ही दोनों का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें विराट और अनुष्का साथ में डांस करते दिखे। यह वीडियो युवराज और हेजल कीच की शादी के मौके का था। I 

विज्ञापन
birthday special Virat kohli Anushka love story was on the verge of breakup and secretly marriage
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

और अचानक शादी...
विराट और अनुष्का ने जिस तरह अपने रिश्ते को छुपा कर रखा था, उसी तरह उनकी शादी भी सीक्रेटली हुई थी। 2017 के दिसंबर में खबर आई कि दोनों अब एक दूसरे के हो चुके हैं। इटली के टसकनी में दोनों की सीक्रेट डेस्टिनेशन वेडिंग हुई, जिसका खुलासा दोनों ने शादी की तस्वीरें शेयर कर किया था। अब दोनों एक बेटी के माता-पिता हैं, जिसका नाम वामिका है। विराट और अनुष्का ने अपनी बेटी को मीडिया लाइमलाइट से दूर रखा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed