फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Birthday Special: जब स्मिता पाटिल ने लेटकर की थी मेकअप कराने की जिद, मेकअपमैन ने कांपते हुए हाथों से दी थी विदाई

Sun, 17 Oct 2021 07:45 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Sun, 17 Oct 2021 07:45 AM IST
विज्ञापन
Birthday Special: When Smita Patil insisted on getting makeup done lying down, the makeupman had bid farewell with trembling hands
स्मिता पाटिल - फोटो : Twitter- @BombayBasanti

बॉलीवुड में अभिनेत्री स्मिता पाटिल अपनी अदाकारी और सादगी के लिए पहचानी जाती थीं। स्मिता का जन्म साल 1955 में 17 अक्टूबर को हुआ था। बेहतरीन अदाकारी के लिए उन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कारों से लेकर तमाम अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे। उन्होंने आर्ट फिल्मों से लेकर बॉलीवुड मसाला फिल्मों में भी काम करके अपनी अलग पहचान बनाई थी। स्मिता पाटिल 70 के दशक में बॉलीवुड की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में से एक थीं। एक बड़े राजनीतिक रसूखदार परिवार से ताल्लुक रखने वाली स्मिता पाटिल ने कम वक्त कई मशहूर फिल्मों में काम किया था। ताकतवर परिवार से ताल्लुक रखने के बाद भी वो अपनी जिंदगी में काफी सहज थीं। लेकिन उनकी जिंदगी से जुड़ा एक किस्सा ऐसा है, जो हैरान करने वाला है। एक बार उन्होंने लेटकर मेकअप कराने की जिद पकड़ ली थी। लेकिन ऐसा करने के पीछे एक कारण था, जिस पर उनका मैकअपमैन राजी नहीं हुआ था? आज स्मिता पाटिल के जन्मदिन के मौके पर जानिए उनके मेकअप से जुड़े इस मजेदार किस्से के बारे में।

Birthday Special: When Smita Patil insisted on getting makeup done lying down, the makeupman had bid farewell with trembling hands
स्मिता पाटिल - फोटो : सोशल मीडिया

गलियों का बादशाह फिल्म का किस्सा
स्मिता पाटिल बेहद सादगी पसंद अभिनेत्री थीं। बॉलीवुड के ग्लैमर और चकाचौंध से दूर रहने वाली स्मिता अपनी एक्टिंग के लिए पहचानी जाती थीं। लेकिन एक बार वो एक फिल्म गलियों का बादशाह की शूटिंग कर रहीं थीं। इस फिल्म में स्मिता के अलावा मिथुन चक्रवर्ती, राजकुमार और डैनी जैसे बड़े नाम भी शामिल थे। शूटिंग के दौरान वो जब मेकअप रूम में पहुंची तो उन्होंने देखा कि अभिनेता राजकुमार का मेकअप चल रहा है। राजकुमार लेटकर अपना मेकअप करा रहे थे। इसे देखकर वो काफी हैरान रह गईं। क्योंकि इससे पहले उन्होंने कभी किसी को ऐसे लेटकर मेकअप कराते हुए नहीं देखा था।

Birthday Special: When Smita Patil insisted on getting makeup done lying down, the makeupman had bid farewell with trembling hands
स्मिता पाटिल - फोटो : twitter:@VazeIndian

लेटकर की मेकअप कराने की जिद
राजकुमार को लेटकर मेकअप कराते देख वो अपने मेकअप रूम में आईं और मेकअपमैन दीपक सावंत से कहा कि उन्हें भी लेटकर मेकअप कराना है। इस पर दीपक सावंत ने मना कर दिया और बोले कि ऐसे लेटकर मेकअप नहीं हो सकता है। तो स्मिता ने कहा कि राजकुमार तो लेटकर मेकअप कराते हैं। ये सुनकर दीपक बोले कि वो राजकुमार हैं, वो अपने मन की करते हैं। दीपक ने स्मिता से गुजारिश की कि लेटकर मेकअप कराने से खराब हो जाएगा और मुझे परेशान होगी। कई बार दीपक के मनाने पर स्मिता बैठकर मेकअप कराने के लिए राजी हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special: When Smita Patil insisted on getting makeup done lying down, the makeupman had bid farewell with trembling hands
स्मिता पाटिल - फोटो : twitter: @starneelima

मरने के बाद दुल्हन की तरह सजाया
फिल्म गलियों के बादशाह की शूटिंग में तो स्मिता पाटिल की लेटकर मेकअप कराने की ख्वाहिश पूरी नहीं हुई लेकिन मरने के बाद उन्हें दुल्हन की तरह सजाया गया था। मरने से पहले स्मिता ने कहा था कि जब मैं मर जाऊंगी तो मुझे सुहागन की तरह तैयार करना और हुआ भी फिर ऐसा ही। 13 दिसंबर 1986 को स्मिता का निधन हो गया। इसके बाद उनकी आखिरी इच्छा पूरी की गई। उनके शव को दुल्हन की तरह तैयार किया गया था। तब उनका लेटकर मेकअप हुआ था। 

विज्ञापन
Birthday Special: When Smita Patil insisted on getting makeup done lying down, the makeupman had bid farewell with trembling hands
स्मिता पाटिल

15 दिन के थे बेटे प्रतीक
आज बॉलीवुड में प्रतीक एक जाना माना नाम हैं। उन्होंने कई फिल्मों और वेबसीरीज में काम किया है। लेकिन जब स्मिता पाटिल की मौत हुई थी तो प्रतीक सिर्फ 15 दिन के थे। इतनी जल्दी ही प्रतीक के सिर से मां का साया उठ गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed