फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'केदारनाथ' पर छाए संकट के बादल, बीजेपी नेता बोले- 'लव जिहाद को बढ़ावा देने वाली फिल्म बैन हो'

Sun, 11 Nov 2018 11:40 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 11 Nov 2018 11:40 AM IST
विज्ञापन
Bjp demand sara ali khan film kedarnath ban because of love jihad
kedarnath
सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की फिल्म 'केदारानाथ' इसी साल 7 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया। टीजर में फैंस जहां सारा के लुक को बहुत पसंद कर रहे हैं वहीं फिल्म कई तरह के विवाद का सामना कर रही है। फिल्म के कई सीन्स पर भाजपा और स्थानीय संगठन को आपत्ति है।

 
Bjp demand sara ali khan film kedarnath ban because of love jihad
kedarnath

फिल्म को लेकर केदारनाथ के तीर्थ पुरोहितों की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया आई थी उन्होंने कहा था कि फिल्म हिंदुओं की भावनाओं को आहत करती है इसलिए इस पर पूरी तरह से बैन लगना चाहिए। अब भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने केदारनाथ पर प्रतिबंध लगाने की शनिवार को मांग करते हुए आरोप लगाया कि यह फिल्म हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाती है और लव जिहाद को बढ़ावा देती है।

Bjp demand sara ali khan film kedarnath ban because of love jihad
kedarnath

राज्य में भाजपा की मीडिया रिलेशंस टीम से जुड़े अजेंद्र अजय ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी को पत्र लिखा कि सबसे खराब मानवीय आपदाओं में से एक की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म हिंदुओं की भावनाओं का मजाक बनाती है। फिल्म में हिंदू धर्म को मानने वालों के प्रति बड़ा अनादर दिखाया है और इसे बैन किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bjp demand sara ali khan film kedarnath ban because of love jihad
kedarnath
फिल्म के टीजर में मुख्य कलाकार सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान के बीच किसिंग सीन फिल्माया गया है। पोस्टर में 'लव इज ए पैलिग्रिम' लिखा है। जिसपर आपत्ति जताई जा रही है। हालांकि फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद आप एक बात तो जरूर कहेंगे कि पहली ही फिल्म से सारा दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो गई हैं। सारा को पहली बार बिग स्क्रीन पर देख फैंस काफी उत्साहित हैं और फिल्म रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
Bjp demand sara ali khan film kedarnath ban because of love jihad
kedarnath - फोटो : instagram

फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया है। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान लीड रोल में हैं। 'केदारनाथ' एक लव स्टोरी है, जो उत्तराखंड में आए बाढ़ के बैकग्राउंड पर बनी है। इस फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में हुई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed