सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद से ही हड़कंप सा मच गया है। इस मामले के खुलते ही बॉलीवुड में ड्रग माफियाओं का नाम जुड़ गया है। अब इसे लेकर बीजेपी नेता भी मुखर होने लगे हैं। सुशांत सिंह राजपूत ममाले को लेकर सियासत तो शुरू से ही की जाने लगी थीं। वहीं अब इस ड्रग्स के मामले को लेकर भी अब सियासत होने लगी है। मामले में बीजेपी नेता अब महाराष्ट्र सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं।
रिया चक्रवर्ती को सुरक्षा मिलने पर बीजेपी नेता ने उठाए सवाल, कहा- 'कंगना को अब तक आश्वासन भी नहीं मिला क्यों?'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती मामले में ड्रग्स एंगल का खुलासा हुआ है। जिसके बाद अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी बॉलीवुड में भी ड्रग माफियाओं की पोल खोली है। वहीं अब बीजेपी नेता राम कदम ने महाराष्ट्र सरकार से कंगना रनौत को सुरक्षा देने की मांग की है।
राम कदम ने हाल ही में एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट के साथ उन्होंने महाराष्ट्र सरकार को लिखा एक पत्र साझा किया है। इस पत्र के जरिए उन्होंने कंगना रनौत को सुरक्षा देने की मांग की है। ट्वीट के साथ राम कदम ने लिखा, 'कंगना रनौत कह रही है वो ड्रग से जुड़े हुए माफिया नेता-अभिनेता सभी के नाम बताने के लिए तैयार हैं इस बात का स्वागत करते हुए महाराष्ट्र सरकार ने चार दिन के बाद भी उन्हें सुरक्षा कर्मी क्यूं नहीं दिए ? रिया के वकील या दलाल की तरह काम करने वाली #mva क्या छुपाना और किसे बचाना चाहती है ?'
कंगना राणावत कह रही है वो ड्रग से जुडे हुए माफिया नेता-अभिनेता सभी के नाम बताने के लिये तयार है इस बात का स्वागत करते हुए महाराष्ट्र सरकारने चार दिन के बाद भी उन्हें सुरक्षा कर्मी क्यू नही दिए ? रिया के वकील या दलाल की तरह काम करने वाली #mva कया छुपाना और किसे बचाना चाहती है ? pic.twitter.com/6SlZIGEYdO
ये पत्र महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नाम है। जिसमें लिखा कंगना रनौत को सुरक्षा देने की मांग की गई है। साथ ही रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को सुरक्षा देने पर सवाल खड़े किए गए हैं। वहीं इसमें लिखा है कि रिया को एक फोन कॉल पर सुरक्षा मुहैया करवाी गई है। लेकिन कंगना रनौत के लगातार अपील करने के बाद भी उनहें कोई सुरक्षा तो दूर आश्वासन तकनहीं दिया गया है।
गौरतलब है कि हाल ही में एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कंगना रनौत ने सुशांत मामले में ड्रग्स को लेकर बॉलीवुड के सितारों पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि बॉलीवुड की पार्टियों में ड्रग कल्चर आम बात है और सरकार को कड़े कदम उठाते हुए बॉलीवुड में मौजूद ड्रग यूजर्स के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए।
पढ़ें: चैडविक बोसमैन के आखिरी ट्वीट को मिले अब तक के सबसे ज्यादा लाइक, इतनी बार किया गया पसंद और रिट्वीट