फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत की बहन और श्रुति मोदी की व्हाट्सएप चैट आई सामने, दिवंगत अभिनेता के डिप्रेशन को लेकर हुई थी ये बात

Sun, 30 Aug 2020 05:37 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 30 Aug 2020 05:37 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case late actor sister meetu singh and ex manager shruti modi whatsapp chat goes viral
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : acebook/SushantSinghRajput

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जहां तमाम जांच एजेंसियां खुलासे कर रही हैं वहीं इस मामले में कई व्हाट्सएप चैट भी निकलकर सामने आ रही हैं। सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी भी उनकी मौत के मामले में सवालों के घेरे में हैं। जांच एजेंसी उनसे भी पूछताछ कर रही हैं। अब श्रुति मोदी और दिवंगत अभिनेता की बहन मीतू सिंह की व्हाट्सएप चैट वायरल हो रही है, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। 

Sushant Singh Rajput death case late actor sister meetu singh and ex manager shruti modi whatsapp chat goes viral
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput

मीडिया रिपोर्ट्स और मुंबई पुलिस के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत मानसिक बीमारी और डिप्रेशन से ग्रस्त थे। वहीं दिवंगत अभिनेता के परिवार ने इन सभी बातों को सिरे से खारिज किया है और कहा है कि उन्हें सुशांत सिंह राजपूत के स्वास्थ्य के बारे में किसी ने कई जानकारी नहीं दी थी, लेकिन श्रुति मोदी और मीतू सिंह की व्हाट्सएप चैट से पता चलता है कि परिवार का यह आरोप बेबुनियाद है। 

Sushant Singh Rajput death case late actor sister meetu singh and ex manager shruti modi whatsapp chat goes viral
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/sushantsinghrajput

सोशल मीडिया पर श्रुति मोदी के फोन की व्हाट्सएप चैट वायरल हो रही है। जिसमें उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की तबीयत और डॉक्टर को लेकर मीतू सिंह से बात की थी। इन दोनों की यह चैट 26 नवंबर 2019 की है। इस चैट में मीतू सिंह ने श्रुति मोदी से सुशांत सिंह राजपूत के डॉक्टर और उनकी दवाइयों के बारे में जानकारी मांगी थी। श्रुति मोदी ने सुशांत की प्रिस्क्रिप्शन को भी मीतू सिंह के साथ साझा किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case late actor sister meetu singh and ex manager shruti modi whatsapp chat goes viral
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : instagram/sushantsinghrajput

श्रुति मोदी की व्हाट्सएप चैट के अनुसार उन्होंने मीतू सिंह को सुशांत सिंह राजपूत के डिप्रेशन, उनकी दवाई और Schizophrenia के उनके इलाज के बारे में बताया गया था। सोशल मीडिया पर यह व्हाट्सएप चैट अब तेजी से वायरल हो रही है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने मामला दर्ज करते हुए कहा कि उन्हें इस बारे में बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी कि सुशांत मानसिक बीमारी और डिप्रेशन से जुझ रहे थे। 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case late actor sister meetu singh and ex manager shruti modi whatsapp chat goes viral
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @rhea_chakraborty @sushantsinghrajput

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे। इस मामले में उनके परिवार ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। दिवंगत अभिनेता के परिवार का आरोप है कि रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत का पैस हड़पने की कोशिश की और उन्हें आत्महत्या करने के लिए उकसाया था। 
पढ़ें: मारिजुआना को ड्रग्स बताने पर भड़कीं ऋचा चड्ढा, भोलेनाथ का प्रसाद बताकर इसके गिनवाए फायदे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed