फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्म RRR पर हुआ विवाद और यूट्यूबर पर कंगना रणौत का निशाना, पांच खबरें

Tue, 03 Nov 2020 12:52 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 03 Nov 2020 12:52 AM IST
विज्ञापन
BJP Leader Warns SS Rajamouli and Kangana Ranaut Accused Youtuber Dhruv Rathee entertainment news
आरआरआर और कंगना रणौत - फोटो : फाइल फोटो

सुपरहिट फिल्म बाहुबली के निर्देशक एस एस राजामौली की आने वाली फिल्म ‘आर आर आर’ इन दिनों विवादों का सामना कर रही है। बीते दिनों फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज किया था। इसमें जूनियर एनटीआर का एक सीन था जिस पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई थी। अब इस मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। राजमौली को भाजपा नेता ने धमकी दी है।



RRR में आदिवासी नेता को टोपी पहनाने पर बवाल, भाजपा नेता बोले- 'लुक बदलो नहीं तो...'

 

BJP Leader Warns SS Rajamouli and Kangana Ranaut Accused Youtuber Dhruv Rathee entertainment news
हिमांश कोहली और नेहा कक्कड़ - फोटो : Instagram
अभिनेता हिमांश कोहली का जन्म 3 नवंबर 1989 को दिल्ली में हुआ था। अपने छोटे से करियर में हिमांश काम से ज्यादा अफेयर के लिए चर्चा में रहे। नेहा कक्कड़ के साथ उनका रिलेशनशिप और फिर ब्रेकअप के चलते उनका नाम खूब सुर्खियों में रहा। एक चार्मिंग ब्वॉय की तरह एंट्री करने वाले हिमांश कोहली बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने में अभी तक नाकाम रहे हैं।

बॉलीवुड में हिट को तरसे हिमांश कोहली, नेहा कक्कड़ संग अफेयर से बटोरी सुर्खियां



 
BJP Leader Warns SS Rajamouli and Kangana Ranaut Accused Youtuber Dhruv Rathee entertainment news
सोना मोहापात्रा और अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम, सोनी

टेलीविजन के सबसे चर्चित शो 'कौन बनेगा करोड़पति' को लेकर एक विवाद हो गया है। बीते दिनों शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने एक एपिसोड के दौरान मनुस्मृति को लेकर सवाल पूछा था जिस पर कई लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई। फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री ने आरोप लगाया कि शो पर कम्युनिस्ट्स का कब्जा हो गया है। इसके अलावा लखनऊ में अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि कुमार त्रिवेदी ने शो के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। अब गायिका सोना मोहापात्रा भी इस विवाद में कूद पड़ी हैं और उन्होंने कहा कि अगर उन्हें मौका मिला तो वो भी मनुस्मृति की प्रतियां जला देंगी।

'केबीसी' विवाद में कूदीं सोना मोहापात्रा, बोलीं- मौका मिला तो मैं भी जला दूंगी मनुस्मृति की प्रतियां


 

विज्ञापन
विज्ञापन
BJP Leader Warns SS Rajamouli and Kangana Ranaut Accused Youtuber Dhruv Rathee entertainment news
इरा खान - फोटो : instagram/khan.ira

अभिनेता आमिर खान की बेटी इरा खान ने बीते दिनों एक वीडियो साझा कर बताया था कि वह डिप्रेशन में हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था और इस पर लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं। अब एक बार फिर इरा ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलासा किया है। इरा ने बताया है कि 14 साल की उम्र में उनका यौन शोषण हुआ था। 

आमिर खान की बेटी खुलासा, 14 साल की उम्र में हुआ यौन शोषण, मां-बाप के तलाक पर कही ये बात

 

विज्ञापन
BJP Leader Warns SS Rajamouli and Kangana Ranaut Accused Youtuber Dhruv Rathee entertainment news
कंगना रणौत, ध्रुव राठी - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अपने बयानों की वजह से काफी सुर्खियां बटोरती हैं। कंगना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और कई मुद्दों को लेकर अपनी बात रखती रहती हैं। साथ ही साथ वो सोशल मीडिया के जरिए ही उनके ऊपर सवाल उठाने वालों को भी करारा जवाब देती हैं। अब हाल ही में कंगना रणौत यूट्यूबर ध्रुव राठी पर भड़क गई हैं।

यूट्यूबर ध्रुव राठी पर भड़कीं कंगना रणौत, बोलीं- 'मैं उसे जेल भिजवा सकती हूं'

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed