फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'केबीसी' विवाद में कूदीं सोना मोहापात्रा, बोलीं- मौका मिला तो मैं भी जला दूंगी मनुस्मृति की प्रतियां

Mon, 02 Nov 2020 10:56 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 02 Nov 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
Sona Mohapatra reacts on Amitabh Bachchan Show KBC 12 Over Manusmriti controversy
सोना मोहापात्रा और अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम, सोनी

टेलीविजन के सबसे चर्चित शो 'कौन बनेगा करोड़पति' को लेकर एक विवाद हो गया है। बीते दिनों शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने एक एपिसोड के दौरान मनुस्मृति को लेकर सवाल पूछा था जिस पर कई लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई। फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री ने आरोप लगाया कि शो पर कम्युनिस्ट्स का कब्जा हो गया है। इसके अलावा लखनऊ में अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि कुमार त्रिवेदी ने शो के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। अब गायिका सोना मोहापात्रा भी इस विवाद में कूद पड़ी हैं और उन्होंने कहा कि अगर उन्हें मौका मिला तो वो भी मनुस्मृति की प्रतियां जला देंगी।



Sona Mohapatra reacts on Amitabh Bachchan Show KBC 12 Over Manusmriti controversy
अमिताभ बच्चन - फोटो : twitter@SrBachchan

दरअसल अमिताभ बच्चन ने एक कंटेस्टेंट से सवाल पूछा था, '25 दिसंबर 1927 को डॉ. बी आर अंबेडकर और उनके अनुयायियों ने किस धर्मग्रंथ की प्रतियां जलाई थीं?' इसके लिए चार विकल्प दिए गए 'A) विष्णु पुराण B) भगवत गीता C) ऋग्वेद D) मनुस्मृति।'

Sona Mohapatra reacts on Amitabh Bachchan Show KBC 12 Over Manusmriti controversy
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan

इस सवाल का जवाब देने के बाद, अमिताभ बच्चन ने यह भी कहा कि 1927 में डॉ. बी आर अंबेडकर ने जातिगत भेदभाव और छुआछूत को वैचारिक रूप से सही ठहराने के लिए प्राचीन हिंदू ग्रंथ मनुस्मृति की निंदा की थी और उन्होंने इसकी प्रतियां जला दी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sona Mohapatra reacts on Amitabh Bachchan Show KBC 12 Over Manusmriti controversy
सोना मोहापात्रा

अब इस विवाद पर ट्वीट करते हुए सोना मोहापात्रा ने लिखा है, 'अगर मुझे भी मौका मिला तो मैं भी मनुस्मृति की प्रतियां जला दूंगी। कुछ बेवकूफ लोगों द्वारा एफआईआर दर्ज कराना मायने नहीं रखता। कुछ लोग फ्रांस की घटना की तुलना धार्मिक असहिष्णुता बताकर इससे कर रहे हैं। क्या यह मजाक नहीं है?'
 

विज्ञापन
Sona Mohapatra reacts on Amitabh Bachchan Show KBC 12 Over Manusmriti controversy
केबीसी - फोटो : सोनी टीवी

गौरतलब है कि केबीसी का यह एपिसोड 30 अक्तूबर को प्रसारित किया गया था वो कर्मवीर स्पेशल था। इसमें क्राइम पेट्रोल शो के होस्ट अनूप सोनी और मैला ढोने वाले लोगों के लिए काम करने वाले बेजवाड़ा विल्सन पहुंचे थे।

'लक्ष्मी बॉम्ब' से पहले इन छह फिल्मों का भी बदला जा चुका है नाम, एक फिल्म के साथ तो चला लंबा विवाद

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed