अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब का नाम बदलकर लक्ष्मी कर दिया गया है। हाल ही में इस फिल्म को अपने नाम की वजह से काफी विवाद झेलना पड़ा था। फिल्म लक्ष्मी के साथ बॉम्ब शब्द का इस्तेमाल करने पर कई संगठनों ने आलोचना की थी। जिसके बाद फिल्म का नाम अब लक्ष्मी कर दिया गया। यह पहली ऐसी फिल्म नहीं जिसका विवाद के बाद नाम बदला गया है। बॉलीवुड की ऐसी कई फिल्में हैं जिनका नाम विवाद के बाद बदला गया। आज हम आपको उन्हीं फिल्मों से रूबरू करवाते हैं।
'लक्ष्मी बॉम्ब' से पहले इन छह फिल्मों का भी बदला जा चुका है नाम, एक फिल्म के साथ तो चला लंबा विवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म- हसीना पारकर
इस फिल्म में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म हसीना पारकर अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्रहिम की बहन हसीना की जिंदगी से प्रेरित थी। इस फिल्म का पहले नाम द क्वीन ऑफ मुंबई: हसीना था, लेकिन विवाद के बाद इस फिल्म का नाम बदलकर हसीना पारकर किया गया था। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया था।
फिल्म- पार्टिशन 1947
यह फिल्म साल 2017 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में हुमा कुरैशी मुख्य भूमिका में थीं। इस फिल्म को वायसराय हाउस के नाम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज किया गया था। यह फिल्म सबसे पहले ब्रिटेन में रिलीज हुई। इसके बाद इस फिल्म को भारत में रिलीज किया गया था। खास बात यह है कि इस फिल्म को भारत में वायसराय हाउस के नाम से नहीं बल्कि पार्टिशन 1947 के नाम से रिलीज किया गया था।
फिल्म- गोलियों की रासलीला राम-लीला
इस फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली ने किया था। इस फिल्म का नाम शुरुआत में केवल रामलीला था। जिसके बाद भंसाली पर हिंदू भावनाओं को आहत करने का आरोप था। लंबे विवाद के बाद इस फिल्म का नाम बदलकर गोलियों की रासलीला राम-लीला कर दिया गया। इस फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म साल 2013 में आई थी।
फिल्म- टोटल सियापा
यह फिल्म साल 2014 में आई थी। इस फिल्म का पहले नाम अमन की शांति था, लेकिन विवाद के बाद फिल्म के नाम को बदलकर टोटल सियापा किया गया। इस फिल्म में अली जफर, यामी गौतम, अनुपम खेर और किरण खेर सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे। फिल्म टोटल सियापा का निर्देशन ईश्वर निवास ने किया था।