फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Blind Teaser: 'ब्लाइंड' का रूह कंपाने वाला टीजर जारी, सीरियल किलर से भिड़ती नजर आएंगी सोनम कपूर

Tue, 27 Jun 2023 09:15 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 27 Jun 2023 09:15 PM IST
विज्ञापन
Blind Teaser Out Sonam Kapoor is on mission to unfold the dark truth of a serial killer
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर अपनी खूबसूरती के अलावा अपनी फिल्मों को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं, लेकिन मां बनने के बाद से वह इन दिनों सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं। इसके बाद भी अपने फैशन सेंस को लेकर अभिनेत्री फैंस के बीच सुर्खियां बटोरती रहती हैं। हाल ही में, सोनम कपूर की फिल्म ‘ब्लाइंड’ का टीजर रिलीज हो गया है। इसमें अभिनेत्री ब्लाइंड महिला के किरदार में नजर आ रही हैं, जो सीरियल किलर का मुकाबला करती नजर आएंगी।

Blind Teaser Out Sonam Kapoor is on mission to unfold the dark truth of a serial killer
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के टीजर की शुरुआत में सोनम कपूर के किरदार को एक दृष्टिबाधित व्यक्ति के रूप में दिखाया गया है, जो पूरब कोहली के टैक्सी में बैठती है। पूरब, सोनम से पूछता है कि क्या वह थकी हुई है और उन्हें पानी की बोतल देता है। इसके तुरंत बाद सोनम कुछ सुनती है और पूछती है, "वह क्या था?" तभी उन्हें एहसास होता कि कार की डिक्की में किसी को बांध कर रखा गया है।


Blind Teaser Out Sonam Kapoor is on mission to unfold the dark truth of a serial killer
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

टीजर में पुलिस को एक ऐसे आदमी की तलाश करते हुए भी दिखाया गया है, जो यूनाइटेड किंगडम में कई महिलाओं का अपहरण कर रहा है। टीजर के अंत में पूरब कोहली के किरदार को सोनम कपूर को उसकी काली सच्चाई को उजागर करने से दूर रहने की चेतावनी देते हुए देखा जा सकता है। सोनम फिल्म में एक दृष्टिबाधित व्यक्ति है, जो पूरब के गलत कामों का पर्दाफाश करने की कोशिश करती हैं।

BB OTT 2: आकांक्षा पुरी ने पारस छाबड़ा संग ब्रेकअप पर की खुलकर बात, बड़े खुलासे से सबको किया शॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
Blind Teaser Out Sonam Kapoor is on mission to unfold the dark truth of a serial killer
सोनम कपूर - फोटो : instagram

गौरतलब है कि ‘ब्लाइंड’ को कोरोना महामारी के दौरान ग्लासगो में शूट किया गया था। फिल्म के क्रू ने लॉकडाउन के प्रतिबंधों के बावजूद 39 दिनों में फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली थी। अब टीजर को देखते हुए फैंस का उत्साह भी दोगुना हो गया है।

Filmy Wrap: मुंतशिर को हाई कोर्ट का नोटिस, द केरल स्टोरी को क्यों नहीं मिल रहे OTT खरीदार? पढ़ें फिल्मी खबरें

विज्ञापन
Blind Teaser Out Sonam Kapoor is on mission to unfold the dark truth of a serial killer
सोनम कपूर - फोटो : insta

आपको बता दें कि फिल्म में सोनम कपूर के अलावा  विनय पाठक और लिलेट दुबे भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म सात जुलाई को जियो सिनेमा पर दर्शकों के लिए स्ट्रीम किया जाएगा।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed