फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shahid Kapoor: शाहिद कपूर और मीरा में से बच्चों के लिए कौन हैं ज्यादा सख्त? अभिनेता ने उठाया राज से पर्दा

Sat, 03 Jun 2023 08:38 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 03 Jun 2023 08:38 PM IST
विज्ञापन
Bloody Daddy actor shahid kapoor reveals her wife mira rajput is very strict with children Misha and Zain
शाहिद कपूर, मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आने वाली नई फिल्म 'ब्लडी डैडी' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वह फिल्म के प्रचार में व्यस्त हैं। इस दौरान अभिनेता अपनी निजी जिंदगी के कई राज खोल रहे हैं। इस कड़ी में अभिनेता ने पत्नी मीरा राजपूत कपूर से जुड़ा एक और राज बताया है। अभिनेता ने मीरा के साथ अपनी सफल शादी के बारे में बात की। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उनके बच्चों के लिए सबसे ज्यादा सख्त कौन हैं?

Bloody Daddy actor shahid kapoor reveals her wife mira rajput is very strict with children Misha and Zain
शाहिद कपूर-मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में दिए इंटरव्यू में शाहिद ने अपनी शादी के बारे में बात करते हुए कहा कि मीरा के साथ उनकी शादी ने उन्हें बदल दिया है। उन्होंने आठ साल इस शादी में रहने के बाद सीखा है कि उनका अपना नजरिया हमेशा सही नहीं होता। उन्होंने कहा कि शादी एक आदमी को एहसास कराती है कि उसने कितनी गलतियां की हैं और उसे अपने बारे में कितनी चीजों को बदलने की जरूरत है।

Adipurush: श्री राम और रावण का भव्य युद्ध दिखाएगा आदिपुरुष का दूसरा ट्रेलर, अगले हफ्ते इस तारीख को होगा रिलीज!


 
Bloody Daddy actor shahid kapoor reveals her wife mira rajput is very strict with children Misha and Zain
शाहिद कपूर, मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

शाहिद कपूर ने खुलासा किया कि शादी के बाद उन्होंने खुद को बदला है। उन्होंने कहा कि मैं खुद को हर दिन थोड़ा थोड़ा बदल रहा हूं। साथ ही उन्होंने सफल शादी के राज भी बताए। उन्होंने कहा कि अपने पत्नी को हमेशा हां कहो, शुरू शुरू में मैं कभी कभी न कहता था। आठ साल के संघर्ष के बाद मैंने महसूस किया कि वह लड़ाई मत लड़ो, जिसे तुम जीत नहीं सकते। पत्नी हमेशा सही होती है।

Bandaa: सिनेमाघरों के साथ ही 'बंदा' का अब साउथ में भी होगा धमाका, तमिल और तेलुगू में इस दिन होगी रिलीज

विज्ञापन
विज्ञापन
Bloody Daddy actor shahid kapoor reveals her wife mira rajput is very strict with children Misha and Zain
शाहिद कपूर-मीरा राजपूत - फोटो : social media
शाहिद ने कहा कि मीरा का दृष्टिकोण अच्छा है। उनके फैसले सही होते हैं। अपने बच्चों के बारे में बात करते हुए शाहिद ने कहा कि मीशा और जैन के लिए भी सख्त फैसले मीरा ही लेती हैं। अभिनेता साथ कभी सख्त व्यव्हार नहीं कर सकते हैं। शाहिद ने कहा कि मैं कभी बच्चों के साथ सख्त नहीं हो सकता हूं और न ही होना चाहता हूं, इसलिए दुर्भाग्य से मीरा को उनके साथ सख्त होना पड़ता है। यह उनकी गलती नहीं है, वह मां हैं और वह जानती हैं कि कभी-कभी बच्चों के लिए सबसे अच्छा क्या होता है।

Zakir Khan: 'हर शब्द का अनुवाद करवाने की जरूरत नहीं है', जाकिर खान ने फिल्म निर्माताओं को दी हिदायत
 
विज्ञापन
Bloody Daddy actor shahid kapoor reveals her wife mira rajput is very strict with children Misha and Zain
ब्लडी डैडी - फोटो : social media

वहीं, बात करें शाहिद कपूर की आने वाली फिल्मों के बारे में तो उन्होंने 'फर्जी' वेब सीरीज के जरिए अपना ओटीटी डेब्यू किया था। 'फर्जी' सुपरहिट साबित हुई थी। वहीं अब वह जल्द ही एक्शन ड्रामा फिल्म 'ब्लडी डैडी' में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसमें शाहिद का धांसू अंदाज देखने को मिला। फिल्म में शाहिद के साथ रोनित रॉय, संजय कपूर, राजीव खंडेलवाल, डायना पैंटी भी लीड रोल में नजर आएंगे। 'ब्लडी डैडी' फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर नौ जून को रिलीज होने वाली है।

Zara Hatke Zara Bachke: केआरके ने विक्की-सारा की फिल्म को बताया टॉर्चर, एमपी सरकार से इसलिए की बैन की मांग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed