{"_id":"59d6f4cd4f1c1bce538b5ed4","slug":"bmc-demolished-construction-at-shah-rukh-khan-s-red-chillies-vfx-office","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब शाहरुख खान के दफ्तर पर BMC ने मारा हथौड़ा, कंपनी ने झाड़ा पल्ला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब शाहरुख खान के दफ्तर पर BMC ने मारा हथौड़ा, कंपनी ने झाड़ा पल्ला
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
Updated Fri, 06 Oct 2017 02:15 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बार फिर शाहरुख खान के 'अरमानों' पर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने हथौड़ा मारा है। बीएमसी के अधिकारियों की मौजूदगी में रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ऑफिस के एक हिस्से को तोड़ गिराया गया।
शाहरुख खान
- फोटो : SELF
बताया जा रहा है कि शाहरुख के दफ्तर के जिस हिस्से को तुड़वाया गया वह तथाकथित तौर पर गैर कानूनी तरीके से खड़ा किया गया था। यह ऑफिस मुंबई में गोरेगांव के डीएलएच एनक्लेव की चौथी मंजिल पर स्थित है।
शाहरुख खान
- फोटो : SELF
इस खबर पर टिप्पणी करते हुए शाहरुख खान की टीम ने बताया, 'जिस जगह पर तोड़फड़ की गई वह रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की प्रॉपर्टी है ही नहीं। वह एक ओपन एरिया था और हमारे कर्मचारी वहां अपने घर से लाया खाना खाते थे।' कंपनी ने इस बात से साफ इंकार किया है कि उनकी ओर से उस ओपन एरिया में कैंटीन का निर्माण कराया जा रहा था। कंपनी का कहना है कि उन्होंने जगह किराए पर ले रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
shahrukh khan
मिली जानकारी के मुताबिक बीएमसी की इस कार्रवाई में सोलर पैनल्स भी बर्बाद हो गए जो इसी ओपन एरिया में लगाए गए थे। रेड चिलीज के अधिकारियों के मुताबिक इन्हीं एनर्जी सेविंग पैनल्स के जरिये वीएफएक्स विभाग को ऊर्जा मिलती थी। कंपनी अब इस सिलसिले में कॉर्पोरेशन के साथ जल्द मीटिंग करेगी।
विज्ञापन
नोएडा में शाहरुख खान
शाहरुख खान ने दो महीने पहले ही वीएफएक्स के काम के लिए जगह किराए पर ली थी। चश्मदीदों ने बताया कि बीएमसी ने शांतिपूर्वक अपनी कार्रवाई पूरी की और इस दौरान दूसरे पक्ष की ओर से भी कोई हंगामा या रोक-टोक नहीं की गई।