फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉब मार्ले: नशे में चूर रहने वाला वो सिंगर जिसकी धर्म में आस्था ने ले ली जान

Tue, 11 May 2021 09:44 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 11 May 2021 09:44 AM IST
विज्ञापन
Bob Marley’s journey to justice, joy and to Christian faith
बॉब मार्ले - फोटो : सोशल मीडिया

जमैका के मशहूर गायक और संगीतकार बॉब मार्ले (Bob Marley) की आज पुण्यतिथि है। बॉब मार्ले का आज ही के दिन साल 1981 में निधन हो गया था। आज भी बॉब को लोग दिल से चाहते हैं और उनके संगीत के दीवाने हैं।  हालांकि, उनसे जुड़े कई ऐसे राज हैं जिनके बारे में शायद आप न जानते हों। बॉब मार्ले का असली नाम नेस्ता रॉबर्ट मार्ले था। लेकिन इनका पहला और बीच का नाम आपस में बदल दिए गए थे क्योंकि नेस्ता एक लड़की का नाम होता है। बॉब का जन्म 6 फरवरी 1945 को हुआ था, लेकिन उनकी मां को उनके जन्मदिन की तारीख रजिस्टर कराने में थोड़ा वक्त लग गया था जिसकी वजह से उनके सर्टिफिकेट में 6 अप्रैल उनके जन्म दिन की तारीख लिखी गई थी। 

Bob Marley’s journey to justice, joy and to Christian faith
बॉब मार्ले - फोटो : सोशल मीडिया

कहा जाता है कि बॉब जब चार साल के थे तभी मान लिया गया था कि वे हाथ की रेखाएं पढ़ सकते हैं।  लेकिन जब उनकी मां सेडेला ने परिवार वालों से ऐसा सुना तो उन्हें यकीन नहीं हुआ और उन्होंने चीजों को मजाक में लिया।  हालांकि, थोड़े समय के बाद जब बॉब द्वारा हाथ पढ़कर बताई गई बातें सच होने लगीं तब उनकी मां को यकीन हुआ।  बॉब जब स्कूल में थे तो उनका फेवरेट सब्जेक्ट गणित था। लेकिन वह लंबे समय के लिए स्कूल में नहीं जा सके। दरअसल, उनकी आंख में एक एक मेटल का पीस घुसा गया था।  इसके बाद उन्होंने सभी चीजें छोड़ने का फैसला लिया।  वहीं, बॉब के पास मरिउआना पाई गई थी जिसके लिए उन्हें गिरफ्तार किया गया था।  इसके चलते उन्होंने लगभग एक महीना जेल में भी बिताया था। इस दौरान जेल के अंदर ही उन्होंने कई दोस्त भी बनाए। 

Bob Marley’s journey to justice, joy and to Christian faith
बॉब मार्ले - फोटो : सोशल मीडिया

बॉब ने अपने करियर की शुरुआत साल 1963 में 'द वेलर्स' ग्रुप के साथ की थी और लंबे संघर्ष के बाद साल 1977 में उनका सोलो एलबम एक्सोडस रिलीज हुआ। इसने सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले। इसकी कुल 7.5 करोड़ प्रतियां बिकी। बॉब मार्ले और उनके बैंड 'Wailers' के आने के बाद Reggae म्यूजिक को दुनिया के कोने-कोने में सुना जाने लगा। पहले Reggae म्यूजिक सिर्फ जमैका में पसंद किया जाता था। बॉब को किंग्सटन में व्हाइट बॉय के नाम से जाना जाता था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bob Marley’s journey to justice, joy and to Christian faith
बॉब मार्ले - फोटो : सोशल मीडिया

दिसंबर 1976 में बॉब मार्ले जमाइका में थे। एक कंसर्ट ऑर्गनाइज़ करवाई गई थी।  लेकिन सत्ता में रहने वाली पीपल्स नेशनल पार्टी ने इस कंसर्ट को आगे बढ़ाकर ठीक चुनाव के दिन रख दिया। तब ऐसा लगने लगा कि पीपल्स नेशनल पार्टी इस कंसर्ट को चुनावी रैली की तरह इस्तेमाल करेगी। ऐसे में बॉब मार्ले जमाइका के प्रधानमंत्री की तरफ से चुनाव प्रचार करने वाले बन गए।  हालांकि बॉब मार्ले खुद इस बारे में कोई राय नहीं रखते थे।  इस घटना के बाद एक दिन बॉब के घर के सामने भीड़ जमा हो रही थी।  उनके घर के आस-पास बहुत तनाव की स्थिति थी।  मार्ले अपने घर के बाहर खड़े लोगों से कई बार उलझ चुके थे।  इधर घर में वह और उनका बैंड रिहर्सल किए जा रहा था।  रात में वो ‘Baby We’ve Got A Date (Rock It Baby)’, ‘Midnight Ravers’, ‘Rastaman Chant’ और ‘Trenchtown Rock’ की तैयारी में जुटे हुए थे। 

विज्ञापन
Bob Marley’s journey to justice, joy and to Christian faith
बॉब मार्ले - फोटो : सोशल मीडिया

तभी अचानक दो बंदूकधारी बॉब के घर के अंदर घुसना चाहते थे। जहां बॉब और उनका बैंड रिहर्सल कर रहा था। ऐसे में सभी बैंड मेंबर्स जान बचाने के लिए भागे। बॉब मार्ले भी भाग रहे थे लेकिन अचानक एक हमलावर उनके सामने आकर खड़ा हो गया।  उसका निशाना सीधा बॉब पर था। उन्हें बांह में गोली लगी। डॉक्टर्स ने कहा कि अगर वो गोली निकाली गई तो शायद बॉब अपनी अंगुलियों से कोई काम नहीं ले सकेंगे।  ऐसे में उनसे कंसर्ट कैंसिल करने को कहा गया लेकिन उन्होंने इसके जवाब में जो कहा उसने बॉब मार्ले को एक महान इंसान बना दिया। बॉब ने कहा, 'वो लोग जो इंसानियत को चोट पहुंचाना चाहते हैं, अगर वो छुट्टी नहीं ले रहे, तो मैं क्यूं लूं?' बॉब ने तय दिन चोट खाने के बावजूद उस कंसर्ट में परफॉर्म किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed