{"_id":"5c7f5032bdec222dc912f10b","slug":"bobby-darling-file-divorce-from-husband-ramneek-sharma-he-asked-what-is-the-validity-of-our-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉबी डार्लिंग के पति ने अपनी शादी पर उठाए सवाल, कहा- 'लड़की से तो शादी हुई नहीं फिर...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉबी डार्लिंग के पति ने अपनी शादी पर उठाए सवाल, कहा- 'लड़की से तो शादी हुई नहीं फिर...'
बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट बॉबी डार्लिंग पति रमणीक शर्मा से तलाक लेने जा रही हैं। बॉबी ने बांद्रा की फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी डाली है । साथ ही पति से एलिमनी के रूप में 2 करोड़ रुपए और ओशिवारा में फ्लैट देने की मांग की है। बॉबी ने रमणीक से साल 2016 में शादी की थी ।
2 of 7
bobby darling
रमणीक भोपाल बेस्ड बिजनेसमैन हैं । रमणीक ने इस शादी के वैध होने पर सवाल उठाए हैं । रमणीक का दावा है कि उनकी शादी हिंदू मैरिज एक्ट के हिसाब से सही नहीं है क्योंकि इस एक्ट के हिसाब से शादी तभी वैध होती है जब शादी एक महिला और पुरुष के बीच में हो।
3 of 7
bobby darling
सुनवाई 5 मार्च को बांद्रा फैमिली कोर्ट, मुंबई में की गई। जहां बॉबी डार्लिंग अपनी एडवोकेट भावना जाधव के साथ उपस्थित थीं लेकिन रमणीक ने मेडिकल सर्टिफिकेट देकर सुनवाई से इनकार कर दिया। सुनवाई को अब एक महीने के लिए टाल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
bobby darling
बता दें कि साल 2015 में बॉबी ने सेक्स चेंज सर्जरी करवाई थी और औरत बन गईं । उन्होंने अपना नाम पाखी शर्मा रखा। बॉबी ने रमणीक को 2 साल तक डेट किया और फिर दोनों ने भोपाल में शादी रचाई। शादी के एक साल बाद ही बॉबी और रमणीक के बीच खटपट की खबरें आने लगी थीं। बॉबी ने रमणीक पर गंभीर आरोप लगाए थे ।
विज्ञापन
5 of 7
बॉबी डार्लिंग-रमणीक शर्मा
बॉबी ने आरोप लगाते हुए कहा था, 'रमणीक मुझे अक्सर ब्लैकमेल करता था कि अगर उसकी मर्जी से काम नहीं करूंगी तो वो किसी और लड़की के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चलाएगा। इस कारण अप्रैल 2016 में मुझे हार्मोनल मेडिसीन खाने की वजह से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।