करीब चार साल बाद बॉबी देओल की कमबैक फिल्म 'पोस्टर ब्वॉयज' रिलीज होने जा रही है। मराठी फिल्मों के फेमस एक्टर श्रेयस तलपड़े ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। फिल्म में सनी देओल, श्रेयस और बॉबी तीनों एडल्ट कॉमेडी करते नजर आएंगे।
बॉबी देओल का छलका दर्द, काम ना मिलने पर क्या हालत हो गई थी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉबी देओल के लिए ये फिल्म बेहद खास है। साल 2013 में बॉबी की फिल्म 'यमला पगला दीवाना' आई थी। इस फिल्म में सनी और धर्मेंद्र ने भी काम किया था। लेकिन फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। हाल ही में अपने करियर को लेकर बॉबी ने मिड डे से बात की।
पढ़ें- फ्लॉप फिल्मों के बाद भी रॉयल लाइफ जीते हैं विवेक ओबेरॉय, ऐश से ब्रेकअप के बाद इस लड़की से की थी शादी
इस इंटरव्यू में बॉबी ने कहा, 'मैंने इन चार सालों में कुछ नहीं किया। मुझे नहीं पता कि ये क्या हो रहा था मेरे साथ। ऐसा नहीं था कि मुझे रोल पसंद नहीं आ रहे थे बल्कि मेरे पास कोई ऑफर आया ही नहीं। मेरे साथ जब ये सब हो रहा था तो मैं काफी दुखी हो गया था।'
पढ़ें- 15 की उम्र में ही स्टार बन गई थीं पहलाज निहलानी की 'जूली', एमएस धोनी से रह चुका है अफेयर
बॉबी ने आगे कहा, 'मेरे लिए ये सब बहुत निराशाजनक था। मैं डिप्रेशन में चला गया था।' अब बॉबी अपनी फिल्म 'पोस्टर ब्वॉयज' की रिलीज पर फोकस कर रहे हैं। बॉबी ने कहा, 'मैं अब इन सब से मजबूती से बाहर आना चाहता हूं।'
अगर ये फिल्म हिट रही तो बॉबी देओल के लिए ये दूसरी पारी हो सकती है। बॉबी खुद को लीड एक्टर के रोल में नहीं बांधेंगे। बॉबी ने श्रेयस का भी धन्यवाद कहा क्योंकि उन्होंने बॉबी के काम पर भरोसा दिखाया। बॉबी ने कहा, 'जब मैं निराश था तो श्रेयस ने मेरी बहुत मदद की।'