बॉलीवुड में आए दिन कई फिल्में रिलजी होती हैं। कई फिल्में हिट हो जाती हैं तो कई फ्लॉप भी। हर कलाकार में लिए अपनी पहली फिल्म काफी खास रहती है। ऐसी ही एक कास फिल्म रिलीज हुई थी 6 अक्तूबर 1995 के दिन। ये फिल्म अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना और बॉबी देओल के लिए बेहद खास है। दोनों ने इसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म उस जमाने में काफी हट भी रही थी। अब फिल्म के 25 साल पूरे होने पर बॉबी और ट्विंकल दोनों ने फिल्म को याद किया है।
बॉबी देओल और ट्विंकल खन्ना ने इंडस्ट्री में पूरे किए 25 साल, 'बरसात' को याद कर दोनों हुए भावुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता बॉबी देओल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक पोस्ट साझा किया। जिसमें उन्होंने लिखा, 'फिल्मों में मुझे 25 साल हो गये। 1995 के अक्टूबर में जो सफर शुरू हुआ था, मेरे लिए काफी इमोशनल रहा। मैं गर्व से कहता हूं कि मैंने उतार-चढ़ाव देखे। 25 सालों में जो एक बात सीखी, कभी हार नहीं माननी चाहिए। हमेशा वापस लौटे और आगे बढ़ते रहो। अपने सभी साथियों के साथ अगले 25 सालों के लिए आशान्वित हूं कि आप सबके प्यार और सपोर्ट के लायक रहूंगा और जब तक मेरा क्रेडिट रोल खत्म नहीं हो जाता, मनोरंजन करता रहूंगा।'
It's been 25 years at the movies for me.. A journey that started in October of 1995.. an overwhelming and emotional one. I proudly say, I’ve seen the highs and the lows. The one thing these 25 years have taught me is, to never give up; always bounce back and keep moving ahead! pic.twitter.com/eiX3k1I4VU Looking forward to another 25 years with my colleagues at the movies with a promise to be worthy of all your love and support and to entertain you till my end credits roll out!
बॉबी के इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया देने से खुद ट्विंकल भी अपने आप को नहीं रोक पाईं। ट्विंकल ने इसे रिट्वीट करते हुए लिखा, 'मैंने अभी इंटरव्यू देखा और फिर यह ट्वीट। दोस्त, मेरी आंखें गीली हो गईं। यादें... आज हमारे बच्चे इतने बड़े हो गए हैं, जितने हम थे, जब साथ में काम शुरू किया था। तुम्हें बहुत प्यार।'
I just saw the interview and then this tweet. Dude am all teary eyed. Nostalgia.. Today our boys are as old as we were when we worked together. Love you loads.
बता दें कि इससे कुछ दिन पहले ही इस फिल्म के निर्माता धर्मेंद्र ने फिल्म का एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो के साथ उन्होंने बॉबी देओल को शुभकामनाएं भी दी थीं। धर्मेंद्र ने लिखा था, 'बरसात, बधाई हो बॉब, आज बेहर खास दिन है। सिर्फ मे लिए ही नहीं... बल्कि हर उस शख्स के लिए जो हमसे जुड़ा हो'।
BARSAAT, Congratulations Bob🌹Today is a Great day. Not only for me ... but for everyone who belongs to us 🙏 pic.twitter.com/FKzQLdsfgX
बता दें कि साल 1995 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया था। ये फिल्म धर्मेंद्र के बैनर तले बनाई गई थी। ट्विंकल और बॉबी के अलावा फिल्म में राज बब्बर, मुकेश खन्ना, किरण जुनेजा, डैनी डेंग जोंग्पा मुख्य किरदार में थे। फिल्म उस समय ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी। जिसने बॉबी और ट्विंकल के करियर को भी रफ्तार दी थी।
पढ़ें: AIIMS की रिपोर्ट आने के बाद रिया चक्रवर्ती के समर्थन में उतरी ये अभिनेत्री, रिहाई की कर रहीं मांग