दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही सभी की निगाहें इस केस पर टिकी हुई हैं। इस मामले के चलते बॉलीवुड में ड्रग्स का मामला भी खुला, जिसके लिए अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया। वहीं हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत मामले में AIIMS के डॉक्टर्स ने रिपोर्ट जारी की है, जिसमें कहा गया है कि सुशांत का मर्डर नहीं हुआ है। ऐसे में अब रिया चक्रवर्ती के समर्थन में अभिनेत्री स्वरा भास्कर उतर आई हैं।
AIIMS की रिपोर्ट आने के बाद रिया चक्रवर्ती के समर्थन में उतरी ये अभिनेत्री, रिहाई की कर रहीं मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर देश- दुनिया से जुड़े समसामयिक मुद्दों पर अपनी राय देती रहती हैं। स्वरा इसके चलते कई बार ट्रोलर्स का भी शिकार होती रहती हैं। वहीं सुशांत सिंह राजपूत के मामले में भी स्वरा शुरुआत से ही रिया के समर्थन में थीं। अब एम्स की रिपोर्ट सामने आने के बाद स्वरा ने रिया की रिहाई की मांग की है।
दरअसल स्वरा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए पीटीआई के एक ट्वीट को रिट्वीट किया है जिसमें कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने रिया की रिहाई की मांग की है। इसी ट्वीट पर कमेंट करते हुए स्वरा ने लिखा, 'बहुत बढ़िया सर!' इसके साथ स्वरा ने #ReleaseRheaChakraborty भी लिखा है।
Well done sir! 👏🏽👏🏽👏🏽👏🏽👏🏽 #ReleaseRheaChakraborty https://t.co/a5J7IbQgZM
बता दें कि इस केस में शुरू से ही स्वरा भास्कर रिया चक्रवर्ती का समर्थन कर रही थीं। उन्होंने हमेशा से रिया के मीडिया ट्रायल पर बात की। स्वरा ने अपने 6 सितंबर के एक ट्वीट में लिखा था, ‘भारत ने अपना निम्न स्तर देखा! शेमफुल विच हंट। बेहद घृणित।’
गौरतलब है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट पर मृत पाए गए थे। इसके बाद से ही इस मामले को आत्महत्या के एंगल से देखा गया। लेकिन अभिनेता की मौत के करीब डेढ़ महीने बाद उनके परिवार ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा कर इस मामले का रुख ही बदल दिया था। हालांकि फिलहाल मामले की जांच सीबीआई के हाथों में है लेकिन अब तक किसी भी बात का खुलासा नहीं हो सका है।
पढ़ें: This Week On OTT: पांचवी बार एकता कपूर करने जा रहीं 'गंदी बात', ये रहा इस हफ्ते का ओटीटी कैलेंडर