फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

This Week On OTT: ये रहा इस हफ्ते का ओटीटी कैलेंडर, अभी से बना लीजिए अपना वीकएंड प्लान

Tue, 06 Oct 2020 02:34 AM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 06 Oct 2020 02:34 AM IST
विज्ञापन
Weekly Update of Web Series and Movies Gandi Baat Alt Balaji Zee5 High Black Box The Lie
हाई, गंदी बात, ब्लैक बॉक्स - फोटो : फाइल फोटो

मनोरंजन की दुनिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म्स ने इस हफ्ते के लिए अपनी मनोरंजन की बिसात बिछा दी है। उनकी तरफ से पूरा खाका तैयार है। दिन के हिसाब से बनी इस सूची को संभालकर रखिए और अपनी मर्जी मुताबिक अलग अलग भाषाओं की फिल्मों और वेब सीरीजों का आनंद लीजिए। इन वेब सीरीज के रिव्यूज आपको अमर उजाला डॉट कॉम के मनोरंजन सेक्शन के रिव्यूज में पढ़ने को लगातार मिलते ही हैं। तो चलिए बताते हैं आपको क्या है इस बार हफ्ते भर का कमाल और वीकएंड में होगा कैसा धमाल..!

Weekly Update of Web Series and Movies Gandi Baat Alt Balaji Zee5 High Black Box The Lie
ब्लैक बॉक्स - फोटो : फाइल फोटो

6 अक्टूबर
मंगलवार को अमेजॉन प्राइम वीडियो दो फिल्में लेकर आ रहा है। एक फिल्म है 'ब्लैक बॉक्स' जो एक साइंस फिक्शन हॉरर फिल्म है। यह फिल्म एक ऐसे इंसान की कहानी है जो एक कार दुर्घटना में अपनी पत्नी को खो देता है और साथ ही खो देता है अपनी याददाश्त। और इसी प्लेटफॉर्म पर दूसरी फिल्म है 'द लाई'। यह वर्ष 2018 में रिलीज हो चुकी है। वीना सूद ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। यह भी एक साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म है जिसमें युवा अभिनेत्री जोई किंग मुख्य भूमिका में हैं।

Weekly Update of Web Series and Movies Gandi Baat Alt Balaji Zee5 High Black Box The Lie
हाई - फोटो : फाइल फोटो

7 अक्टूबर
बुधवार को देसी ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर अपनी एक वेब सीरीज 'हाई' के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाला है। यह एक क्राइम ड्रामा वेब सीरीज है जिसमें अक्षय ओबेरॉय, रणवीर शौरी और श्वेता बसु प्रसाद मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसका निर्देशन और निर्माण निखिल राव ने किया है। इसी दिन नेटफ्लिक्स  वेब सीरीज 'टू द लेक' रिलीज करेगा जो प्लेग की महामारी से जूझ रहे लोगों का संघर्ष दिखाएगी। इसके साथ ही नेटफ्लिक्स स्टीवन ब्रिल के निर्देशन में बनी एक ओरिजिनल फिल्म 'हबी हेलोवीन' भी प्रदर्शित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Update of Web Series and Movies Gandi Baat Alt Balaji Zee5 High Black Box The Lie
गंदी बात 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

8 अक्टूबर
बृहस्पतिवार का मुख्य आकर्षण रहेगा एकता कपूर की चर्चित वेब सीरीज 'गंदी बात' का पांचवां सीजन। यह वेब सीरीज ऑल्ट बालाजी और जी5 पर एक साथ प्रसारित की जाएगी। एकता इस वेब सीरीज का निर्माण महिलाओं के नजरिए से करती हैं। वह अपने नजरिए से इस सीरीज में देश के ग्रामीण इलाकों की महिलाओं की दबी हुई वासना को बाहर निकलने का मौका देती हैं। इसी वजह से उन्होंने अपनी इस सीरीज को उपशीर्षक भी दे रखा है 'अर्बन स्टोरीज फ्रॉम रूरल इंडिया'। हर सीजन में एकता की टीम जानबूझकर कुछ न कुछ विवादित सामग्री परोस ही देती है।

विज्ञापन
Weekly Update of Web Series and Movies Gandi Baat Alt Balaji Zee5 High Black Box The Lie
गिन्नी वेड्स सन्नी - फोटो : फाइल फोटो

9 अक्टूबर
शुक्रवार का दिन तो हर शुक्रवार की तरह काफी व्यस्त रहने वाला है। इस दिन नेटफ्लिक्स लेकर आ रहा है एक फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी'। पुनीत खन्ना के निर्देशन में बनी यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जिसमें यामी गौतम, विक्रांत मैसी, मानसी शर्मा और सोहेल नैय्यर मुख्य भूमिकाओं में हैं। शुक्रवार को सोनी लिव  'स्कैम 1992- द हर्षद मेहता स्टोरी' नाम से एक वेब सीरीज रिलीज करेगा जो वर्ष 1992 में भारतीय शेयर मार्केट में हुई सबसे बड़ी धोखाधड़ी का खुलासा करेंगी। प्राइम वीडियो अपने प्लेटफॉर्म पर कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'प्लेयिंग विद फायर' को जगह देने वाला है। शुक्रवार को ही यह प्लेटफॉर्म अपनी चर्चित वेब सीरीज 'द बॉयज' के दूसरे सीजन का फिनाले एपिसोड भी रिलीज करेगा। 'द हांटिंग ऑफ हिल हाउस' के रचनाकार माइक फ्लेनेगन अपनी एक और हॉरर ड्रामा सीरीज 'द हाॉन्टिंग ऑफ ब्लाय मैनर' के साथ नेटफ्लिक्स पर वापसी कर रहे हैं। बच्चों के लिए भी 'फास्ट एंड फ्यूरियस स्पाई रेसर्स' का दूसरा सीजन भी इस शुक्रवार रिलीज होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed