फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bandar Collection: वीकएंड का भी फायदा नहीं उठा पाई ‘बंदर’, रविवार को लाखों में सिमट कर रह गया फिल्म का कलेक्शन

Sun, 07 Jun 2026 06:09 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 07 Jun 2026 06:09 PM IST
सार

Bandar Box Office Collection: अनुराग कश्यप और बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' 5 जून 2026 को थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। जानिए फिल्म ने आज रविवार को तीसरे दिन कितनी कमाई की है।

विज्ञापन
Bobby Deol Bandar Box Office Collection Day 3 Earnings And Reports
बंदर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। रिलीज से पहले इसकी काफी चर्चा थी। हालांकि चर्चाओं के मुताबिक फिल्म की शुरुआत ज्यादा खास नहीं रही। आज फिल्म को रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं। जानिए फिल्म ने रविवार को कितना कलेक्शन किया है। 

Bobby Deol Bandar Box Office Collection Day 3 Earnings And Reports
फिल्म बंदर - फोटो : X

‘बंदर’ का शुरुआती कलेक्शन
अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म 'बंदर' ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर कुछ खास कमाल नहीं किया है। पहले दिन इसने खबर लिखे जाने तक 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म ने वीकएंड होने के बावजूद दूसरे दिन शनिवार को 95 लाख की कमाई की। 

Bobby Deol Bandar Box Office Collection Day 3 Earnings And Reports
बॉबी देओल की फिल्म बंदर - फोटो : X

‘बंदर’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
वीकएंड होने के बावजूद फिल्म ने रविवार को तीसरे दिन खास कमाई नहीं की। खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 51 लाख की कमाई की है। इसके साथ फिल्म का टोटल 1.96 करोड़ का हो गया है। हालांकि, देर रात इन आंकड़ों में बढ़ोतरी हो सकती है। तीन दिनों का कलेक्शन देखा जाए, तो फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत अच्छी नहीं रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bobby Deol Bandar Box Office Collection Day 3 Earnings And Reports
बंदर - फोटो : यूट्यूब

इन फिल्मों से मिलेगी टक्कर 
इन दिनों सिनेमाघरों में और भी कई फिल्में हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। इनमें हाल ही में रिलीज हुई राम चरण की ‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की है। फिल्म ने रिलीज के तीन दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है। वहीं वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेग्डे की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ भी थिएटर्स में लगी हुई है। ये फिल्में ‘बंदर’ के लिए चुनौती बन सकती हैं। 

विज्ञापन
Bobby Deol Bandar Box Office Collection Day 3 Earnings And Reports
फिल्म बंदर - फोटो : X

क्या है 'बंदर' की कहानी? 
फिल्म में दिखाया गया है कि किसी जमाने में टीवी सुपरस्टार रहा समीर मेहरा (बॉबी देओल) आज अपना करियर और जिंदगी वापस ठीक करने की कोशिश कर रहा है। उसकी एक पार्टनर भी है खुशी (सबा आजाद) जिसके साथ उनका रिश्ता ठीक ठाक चल रहा है।

ये भी पढ़ें- ‘बार-बार करता रहा किस’, प्रिया बापट ने शेयर किया चौंकाने वाला अनुभव; को-एक्टर के गलत व्यवहार का किया खुलासा

कहानी में मोड़ तब आता है जब समर की एक्स गर्लफ्रेंड गायत्री (सपना पब्बी) उसकी लाइफ में वापस लौटती है और समीर पर रेप का आरोप लगाती है। इसके बाद शुरू होता है बंदर नाच।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed