{"_id":"5b83923d42c7924650409753","slug":"bobby-deol-become-emotional-in-front-of-people-reveals-truth-about-his-work-in-films","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कैमरे के सामने बॉबी देओल हुए भावुक, कहा- बहुत लोगों से मांगा था काम पर..., खोला राज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कैमरे के सामने बॉबी देओल हुए भावुक, कहा- बहुत लोगों से मांगा था काम पर..., खोला राज
Mon, 27 Aug 2018 11:30 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:30 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल ही में सलमान खान की फिल्म रेस 3 में नजर आए एक्टर बॉबी देओल ने सरेआम अपने दिल का हाल खोलकर रख दिया। भावुक होते हुए उन्होंने बताया कि एक समय उनके पास कोई काम नहीं था वह लोगों से कम मांगते फिर रहे थे। उनके कठिनाई भरे समय के दौरान किसी ने भी उनके साथ काम करने में रुचि नहीं दिखाई थी। आपको बता दें कि फिलहाल बॉबी देओल अपनी आने वाली फिल्म "यमला पगला दीवाना फिर से" के प्रमोशन को लेकर बिजी है। सलमान खान की फिल्म रेस-3 के बाद ही उन्हें एक नई शुरुआत करने का मौका मिला है।
2 of 4
बॉबी देओल ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि उन्हें लगता है कि 'रेस 3' के बाद उन्होंने अपने आसपास और मिलने वाले लोगों में एक सकारात्मकता महसूस की है, और अब वह यही चाहते हैं कि इस ऊर्जा को बरकरार रखा जाए। उन्होंने कहा, 'रेस 3' से पहले मैं बहुत से लोगों और टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी से मिला ताकि मेरे काम में मदद करें, लेकिन कोई आगे नहीं आया। उन्होंने आगे कहा, 'मुझे खुशी है कि मेरे पास अब एक टीम है जो मेरा काम संभालेगी।'
3 of 4
बॉबी ने 'रेस 3' के फ्लॉप होने के बारे में बात करते हुए कहा, 'मुझे नहीं पता कि अचानक क्या हुआ ? फिल्म की रिलीज से पहले काफी सारी निगेटिविटी फैल गई थी।' मैं उस वक्त भी नहीं समझ पाया कि ऐसा क्यों हो रहा है ? लोग हम सभी को किसी भी बात पर ट्रोल कर रहे थे लेकिन सलमान खान की पावर हम सभी ने बॉक्स ऑफिस पर देखी। इतना मजाक उड़ने के बावजूद फिल्म ने 200 करोड़ की कमाई की। 'बॉबी देओल ने आगे कहा, 'कोई भी कलाकार 100 प्रतिशत हिट फिल्में चूज नहीं कर सकता है। यह दर्शकों के ऊपर होता है कि वो फिल्म को पसंद करते हैं या नहीं ?
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बॉबी देओल की नई फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ पिता धर्मेंद्र और भाई सनी देओल भी नजर आएंगे। बॉबी देओल ने कहा, 'अगर बतौर अभिनेता मेरा काम अच्छा होगा, तो लोग ध्यान देंगे। फिल्म का सफल या असफल होना चलता रहता है, लेकिन अच्छे काम को सराहा जाता है। शुक्र है, यह अब हो रहा है।' फिलहाल बॉबी साजिद नाडियाडवाला की कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 4' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।