फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान के केरल बाढ़ पीड़ितों को 12 करोड़ रुपए दान करने का सच आया सामने, हीरो से बने 'जीरो'

Mon, 27 Aug 2018 10:51 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 27 Aug 2018 10:51 AM IST
विज्ञापन
jaaved jaafri troll for his tweet saying salman khan donate 12 crore rupees for kerala
सलमान खान

केरल बाढ़ में पीड़ितों की मदद के लिए बॉलीवुड सेलेब्रिटीज आगे आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सुशांत सिंह राजपूत, जैकलीन फर्नांडिस, सनी लियोनी, प्रिया प्रकाश और अक्षय कुमार जैसे बड़े स्टार ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में पैसे दान किए हैं । 

jaaved jaafri troll for his tweet saying salman khan donate 12 crore rupees for kerala
salman and Jaaved Jaaferi

अब सलमान खान का नाम भी सामने आ रहा है । जावेद जाफरी ने अपने एक ट्वीट में बताया कि सलमान ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए 12 करोड़ रुपए दान किए हैं । इस खबर के बाद लोग सलमान खान को असली हीरो बताने लगे लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो सब हैरान रह गए ।

jaaved jaafri troll for his tweet saying salman khan donate 12 crore rupees for kerala
salman khan

जावेद जाफरी ने लिखा, 'मैंने सुना है कि सलमान खान ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए 12 करोड़ रुपए दान किए हैं । कितनों की दुआएं लेके चल रही हैं इसे । भगवान का आशीर्वाद आप पर बना रहे ।' जावेद के इस ट्वीट के बाद उन्हें ट्रोल किया जाने लगा ।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
jaaved jaafri troll for his tweet saying salman khan donate 12 crore rupees for kerala
Salman Khan

कुछ ट्रोलर्स ने तो केरल के सीएम का ट्वीट भी उन्हें भेजा जिसमें बॉलीवुड स्टार्स के दान के बारे में आधिकारिक जानकारी दी गई है । इस ट्वीट में सलमान खान का नाम कहीं भी नहीं था । जब जावेद को अपनी गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने एक और ट्वीट किया ।
 



 

विज्ञापन
jaaved jaafri troll for his tweet saying salman khan donate 12 crore rupees for kerala
Salman Khan

जावेद कहते हैं, 'मैंने अपने ट्वीट में लिखा था कि मैंने सलमान खान के दान करने के बारे में सुना है । क्योंकि ऐसा होना मुमकिन है कि वो इतनी राशि दान कर दें । इसलिए सिर्फ मैंने अपनी बात रखी और उन्हें सराहा । जब तक कंफर्म नहीं हो जाता तब तक के लिए मैं अपना ट्वीट वापस लेता हूं ।'
 



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed