फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब बॉबी की हालत देख रो पड़े थे सनी देओल, दस साल तक मांगा था काम

Mon, 27 Jan 2020 06:05 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 27 Jan 2020 06:05 AM IST
विज्ञापन
Bobby Deol Birthday Special when sunny deol got emotional when he talked about bobby
Bobby Deol - फोटो : Social Media

फिल्मी दुनिया में हिट होने के लिए आपको 'लक' और 'मेहनत' दोनों की जरूरत होती है। फिर आप चाहे किसी फिल्मी परिवार से ही ताल्लुक क्यों न रखते हो, लेकिन इनमें से आपके पास कुछ भी कम हुआ तो यहां सफर तय कर पाना मुश्किल है। न जाने कितने अभिनेता, अभिनेत्री उदाहरण हैं जो अच्छे बैकग्राउंड के बाद भी पर्दे पर नहीं चमक पाए। इन्हीं में से एक नाम है, बॉबी देओल। आज बॉबी 51 साल के हो गए हैं। ऐसे में आज के खास दिन पर हम आपको बताते  हैं बॉबी देओल के बारे में कुछ बातें...



Bobby Deol Birthday Special when sunny deol got emotional when he talked about bobby
bobby deol

बॉलीवुड के हीमैन अभिनेता धर्मेंद्र और प्रकाश कौर के छोटे बेटे बॉबी देओल का जन्म 27 जनवरी 1969 को मुंबई में हुआ था। बॉबी ने अपने करियर की शुरुआत साल 1995 में फिल्म 'बरसात' से की थी। पहली ही फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू एक्टर का अवॉर्ड मिला था। इसके बाद बॉबी 'गुप्त', 'सोल्जर', 'बादल', 'बिच्छू', 'अजनबी' और 'हमराज' जैसी फिल्मों में नजर आए। ये बॉबी के करियर का गोल्डन पीरियड था।

Bobby Deol Birthday Special when sunny deol got emotional when he talked about bobby
Bobby Deol - फोटो : file photo

कुछ फ्लॉप फिल्में देने के बाद बॉबी देओल का करियर रूक सा गया। वो फिल्मों से गायब होते गए हैं और अचानक पर्दे पर उनकी मौजूदगी शून्य हो गई। देखते ही देखते उनका फिल्मी करियर अर्श से फर्श पर जा गिरा। बॉबी को काम मिलना ही बंद हो गया और वो नशे की गिरफ्त में आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bobby Deol Birthday Special when sunny deol got emotional when he talked about bobby
Bobby Deol

एक इंटरव्यू में बॉबी देओल ने खुद कबूला था कि वो कई सालों तक काम मांगते रहे, लेकिन उन्हें हरबार टाल दिया गया। एक वेबसाइट से बात करते हुए बॉबी ने इस बात को स्वीकार किया था कि उन्हें शराब की लत लग गई थी जिसकी वजह से उनकी पत्नी ने उन्हें घर से निकाल दिया था। बीबीसी से बातचीत में सनी देओल ने बॉबी को पिछले दस साल से काम नहीं मिलने पर कहा था कि हम सब साथ हैं और हमारा परिवार काफी मजबूत है। लेकिन एक-दूसरे को दर्द होता है तो फील होता ही है। सनी, बॉबी पर बात करते हुए भावुक हो गए थे। उनका गला भर आया था।

विज्ञापन
Bobby Deol Birthday Special when sunny deol got emotional when he talked about bobby
Akshay Kumar,riteish deshmukh, Bobby Deol - फोटो : amar ujala mumbai

2018 में सलमान खान ने बॉबी देओल का साथ दिया और उन्हें अपनी फिल्म रेस 3 में लिया। ये फिल्म पर्दे पर फ्लॉप रही लेकिन बॉबी के ट्रांसफॉर्मेशन ने सबको चौंका दिया। बीते साल बॉबी, अक्षय कुमार और रितेश देशमुख के साथ फिल्म हाउसफुल4 में नजर आए थे। फिल्म को ठीक-ठाक रिस्पांस मिला लेकिन पर्दे पर बॉबी की खूब एनर्जी दिखी। 

आलिया ने कंगना को दी पद्मश्री की बधाई तो रंगोली बोलीं- बहुत मजा आ रहा है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed