बॉलीवुड अभिनेता और धर्मेंद्र के छोटे बेटे बॉबी देओल आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। बॉबी का जन्म 27 जनवरी 1969 को मुंबई में हुआ। बॉबी, धर्मेंद्र और उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर के बेटे हैं। बरसात से डेब्यू करने वाले बॉबी देओल ने शोल्जर, गुप्त: द हिडिन ट्रुथ, दिल्लगी, बादल, बिच्छू, क्रांति जैसी कई फिल्मों में काम किया है। ओटीटी की दुनिया में भी वह 'आश्रम' जैसी वेब सीरीज के जरिए तहलका मचा चुके हैं। बॉबी देओल को अभिनय के गुण अपने पिता से विरासत में मिले हैं। मगर, हैरानी की बात यह है कि बॉलीवुड में अच्छा नाम कमाने और फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद एक वक्त ऐसा था, जब बॉबी देओल के पास काम नहीं था। ऐसे में उन्होंने दिल्ली के नाइट क्लब में बतौर डीजे काम किया था।
Bobby Deol: जब इंडस्ट्री में नहीं मिल रहा था बॉबी देओल को काम! नाइट क्लब में डीजे बनकर काटे थे दिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनी देओल को अपने करियर में पिता धर्मेंद्र और बड़े भाई सनी देओल जैसी लोकप्रियता तो नहीं मिली, लेकिन उन्होंने एक अच्छा-खासा मुकाम हासिल किया है। बॉबी देओल ने कई शानदार बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। बॉबी ने साल 1977 में आई फिल्म 'धर्मवीर' में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'बरसात' से बतौर लीड एक्टर बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसमें उनकी एक्टिंग लोगों को काफी पसंद आई। बॉबी को इस फिल्म के लिए बेस्ट मेल डेब्यू का अवॉर्ड भी मिला। उन्होंने 'सोल्जर', 'हमराज', 'बादल', 'बिच्छु' जैसी कई बेहतरीन फिल्में कीं। हालांकि, फिर उन्हें काम मिलना बंद हो गया और ये समय काफी लंबा चला।
Lost: ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार यामी गौतम की 'लॉस्ट', क्राइम रिपोर्टर के किरदार में नजर आएंगी अभिनेत्री
बॉबी देओल को करीब 10 वर्षों तक कोई काम नहीं मिला। इस दौरान उन्होंने भी काम मांगने का प्रयास नहीं किया, जिसके बाद आखिरकार उन्होंने साल 2016 में दिल्ली के नाइट क्लब में डीजे का काम शुरु कर दिया। बॉबी देओल के इस मुश्किल वक्त में सलमान खान मसीहा बनकर आए और इंडस्ट्री में उनकी वापसी कराई। साल 2018 में सलमान खान ने बॉबी को फिल्म 'रेस 3' का ऑफर दिया। वहीं, बॉबी को इसी दिन का इंतजार था। ऐसे में उन्होंने इस फिल्म में काम किया। इससे उनकी किस्मत थोड़ी बदल गई।
Kangna Ranaut: पठान को लेकर बदले कंगना के सुर, कल की थी खिंचाई तो आज बांधे तारीफों के पुल
फिल्म 'रेस 3' के बाद बॉबी 'हाउसफुल 4' में दिखे। फिर उन्हें मिली वेब सीरीज 'आश्रम', जो बॉबी देओल के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई। अब तक इस सीरीज के तीन सीजन आ चुके हैं। एक बार एक इंटरव्यू के दौरान बॉबी देओल ने अपने उस समय पर बात की थी, जब उन्हें काम मिलना बंद हो गया था। उन्होंने बताया कि वह बिल्कुल हार चुके थे, लेकिन उनके परिवार ने उन्हें कभी अकेला नहीं छोड़ा और हमेशा उनका साथ दिया।
Athiya-KL Rahul: 1.64 करोड़ की ऑडी से लेकर हीरे का कंगन तक, अथिया-केएल राहुल को शादी में मिले बेशकीमती तोहफे