{"_id":"5a6c31684f1c1ba4268b6a6e","slug":"bobby-deol-celebrate-his-50th-birthday-with-his-family","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"10 साल काम ना मिलने से शराब के लती हो गए थे बॉबी देओल, भाई की हालत देख रो पड़े थे सनी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
10 साल काम ना मिलने से शराब के लती हो गए थे बॉबी देओल, भाई की हालत देख रो पड़े थे सनी
Sat, 27 Jan 2018 04:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 27 Jan 2018 04:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
बॉबी देओल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
धर्मेंद्र और प्रकाश कौर के बेटे बॉबी देओल आज अपना 50वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। इन दिनों बॉबी अपनी अपकमिंग फिल्म 'रेस 3' की तैयारी में लगे हैं। इस फिल्म के लिए बॉबी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। कुछ दिन पहले बॉबी ने एक तस्वीर शेयर की थी। इसमें उनका बॉडी ट्रांसफॉर्मेंशन साफ नजर आ रहा था।
2 of 7
बॉबी देओल
तस्वीर को ट्वीट करते हुए बॉबी ने सलमान खान का शुक्रिया अदा किया था। सलमान खान ने ही बॉबी को इतने बड़े बजट की फिल्म ऑफर की है। फिल्म 'पोस्टर ब्वॉयज' से बॉबी ने 4 साल बाद फिल्मों में वापसी की थी। इसके बाद से उन्हें नए प्रोजेक्ट की तलाश थी जो सलमान ने उन्हें दे दिया। फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है।
3 of 7
बॉबी देओल
बॉबी ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'बरसात' से 1995 में की थी। इसके बाद 'सोल्जर', 'बादल', 'बिच्छू', और 'अजनबी' जैसी सेमी हिट फिल्में कर बॉबी ने अपनी एक्टिंग की छाप तो छोड़ी लेकिन जल्द इंडस्ट्री ने उन्हें भुला दिया। बॉबी को 'बरसात' के लिए फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड और 'हमराज' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
बॉबी देओल
कुछ सालों बाद बॉबी को अचानक काम मिलना बंद हो गया। वो काम की तलाश करते-करते डिप्रेशन में चले गए और उन्हें शराब की लत लग गई। बॉबी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि पिछले 10 साल से वो काम मांग रहे थे, लेकिन प्रोड्यूसर्स उन्हें काम नहीं दे रहे थे। इस वजह से वह डिप्रेशन में चले गए थे।
विज्ञापन
5 of 7
बॉबी देओल
फिल्म 'पोस्टर ब्वॉयज' के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में बॉबी से जुड़े इसी सवाल को सुन सनी भावुक हो गए और रो पड़े थे। बीबीसी हिंदी ने इस वाकये को अपनी वेबसाइट पर पोस्ट किया था। रेडियो पर बातचीत में सनी देओल ने अपकमिंग मूवी और परिवार के बारे में कई बातें कही थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।