फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bobby Deol: दोबारा बड़े पर्दे पर जलवा बिखेरने को तैयार बॉबी देओल, पूरी की 'श्लोक- द देसी शेरलॉक' की शूटिंग

Fri, 16 Dec 2022 06:51 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 16 Dec 2022 06:51 PM IST
विज्ञापन
bobby deol complete shlok the desi sherlock shooting ananya birla kunal kohli film
बॉबी देओल ने पूरा किया 'श्लोक द देसी शेरलॉक' का शूट - फोटो : insta

बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल ने अपने करियर को पटरी पर लाने के लिए ओटीटी का रुख किया था और वेब सीरीज आश्रम में बाबा निराला बनकर अपनी दमदार अदाकारी से उन्होंने एक बार फिर से जबरदस्त पॉपुलैरिटी पाई। फिलहाल इस समय बॉबी देओल कुणाल कोहली की फिल्म 'श्लोक- द देसी शेरलॉक' को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने सितंबर माह में शूट शुरू किया था और आज इस आगामी फिल्म की शूटिंग भी पूरी कर ली गई है। जिसकी जानकारी बॉबी देओल ने कुछ तस्वीरें साझा कर दी है।

Rakul Preet Singh: रकुल प्रीत की बढ़ीं मुश्किलें, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने भेजा समन

bobby deol complete shlok the desi sherlock shooting ananya birla kunal kohli film
बॉबी देओल ने पूरा किया 'श्लोक द देसी शेरलॉक' का शूट - फोटो : insta

एक्शन स्पाई थ्रिलर होगी 'श्लोक- दे देसी शेरलॉक'
बॉबी देओल की यह आगामी फिल्म एक स्पाई थ्रिलर होगी, और वह अपने नए अवतार से फैंस को हैरान करने के लिए तैयार हैं। बॉबी देओल ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिनमें वह निर्देशक कुणाल कोहली के साथ यॉट पर नजर आ रहे हैं। पोस्ट साझा कर अभिनेता ने यह जानकारी दी कि फिल्म 'श्लोक- द देसी शेरलॉक' की शूटिंग खत्म हो गई है। इसके अलावा उन्होंने कैप्शन में लिखा- "ए-टीम के साथ काम करना बहुत अच्छा रहा, कुछ सबसे अमेजिंग लोगों के साथ मैंने काम किया है।"
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)

 

bobby deol complete shlok the desi sherlock shooting ananya birla kunal kohli film
बॉबी देओल, अनन्या बिड़ला - फोटो : सोशल मीडिया

अनन्या बिड़ला कर रही हैं बॉलीवुड डेब्यू
फिल्म  'श्लोक- द देसी शेरलॉक' अनन्या बिड़ला अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। वह आदित्य बिड़ला ग्रुप के चैयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी हैं। बता दें कि अनन्या बिड़ला एक गायक के तौर पर सक्रिय हैं। वह इलेक्ट्रो पॉप और पॉप जॉनर के सॉन्ग गाती हैं।
 

Pathaan Controversy: बिकिनी विवाद में बढ़ीं दीपिका की मुश्किलें, सूचना और प्रसारण मंत्रालय में शिकायत दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
bobby deol complete shlok the desi sherlock shooting ananya birla kunal kohli film
बॉबी देओल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉबी देओल के आगामी प्रोजेक्ट
बात करें वर्क फ्रंट की तो बॉबी देओल को आखिरी बार पॉलिटिकल क्राइम थ्रिलर सीरीज 'आश्रम' के दूसरे सीजन में देखा गया। इसके अलावा बॉबी आगामी गैंगस्टर ड्रामा फिल्म 'एनिमल' में  रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर के साथ दिखाई देंगे।
 

Prime Video: अक्षय कुमार के बाद प्राइम वीडियो ने विक्की कौशल पर चला दांव, करण जौहर के साथ बनाएंगे ये फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed