फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भले ही फ्लॉप के ढेर पर बैठे हों बॉबी देओल, करियर की शुरुआत में अपने दम पर देते थे ब्लॉकबस्टर फिल्में

Wed, 06 Jun 2018 01:04 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 06 Jun 2018 01:04 PM IST
विज्ञापन
bobby deol gives many hits when his carrer start
बॉबी देओल

बॉबी देओल लंबे समय बाद लाइमलाइट में आए हैं । सलमान खान के साथ उनकी अपकमिंग फिल्म 'रेस 3' देखने के लिए फैंस बेताब हैं । फिल्म 15 जून को रिलीज होगी । कहा जा रहा है कि इस फिल्म से बॉबी देओल के करियर को नई उड़ान मिल सकती है । लेकिन ऐसा नहीं है कि बॉबी ने कभी अच्छी फिल्में नहीं दी ।

bobby deol gives many hits when his carrer start
Bobby Deol

बॉबी ने साल 1995 में 'बरसात' से अपने करियर की शुरुआत की थी । इस फिल्म में उनके साथ टि्वंकल खन्ना भी थीं । इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई थी । 'बरसात' के बाद तो उनके पास फिल्मों की बारिश होने लगी और उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं। उस समय सिर्फ बॉबी देओल के नाम से ही फिल्में हिट हो जाया करती थीं ।

bobby deol gives many hits when his carrer start
बॉबी देओल

बरसात (1995)
शुरुआत 'बरसात' से ही करते हैं । इस फिल्म का बजट उस समय 8 करोड़ रुपए था और इसकी कमाई 19 करोड़ रुपए हुई थी । फिल्म में बॉबी देओल के साथ टि्वंकल खन्ना की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था ।

विज्ञापन
विज्ञापन
bobby deol gives many hits when his carrer start
बॉबी देओल
गुप्त (1997)
यह एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म थी । मनीषा कोईराला और काजोल के साथ बॉबी देओल की तिगड़ी को दर्शकों को खूब भाई थी । फिल्म का गाना 'दुनिया हसीनों का मेला' तो आपको याद ही होगा । इसका बजट 9.5 करोड़ था, जबकि फिल्म ने 18 करोड़ रुपए कमाए थे ।
विज्ञापन
bobby deol gives many hits when his carrer start
बॉबी देओल

सोल्जर (1998) 
इसके बाद आई 'सोल्जर' । इस फिल्म से तो बॉबी देओल सुपरस्टार बन गए थे । फिल्म के गाने भी हिट रहे थे । इस फिल्म के बाद करोड़ों लड़कियां बॉबी पर अपना दिल हार बैठी थीं । फिल्म का बजट 8 करोड़ था और इसकी कमाई 21 करोड़ रुपए हुई थी ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed