{"_id":"65b4986258026e29440b854c","slug":"bobby-deol-opens-up-on-his-debut-film-barsaat-says-he-was-frustrated-after-shekhar-kapur-quit-movie-2024-01-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bobby Deol: शेखर कपूर द्वारा 'बरसात' छोड़ने से निराश थे बॉबी देओल, डेब्यू फिल्म से जुड़े किए कई खुलासे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bobby Deol: शेखर कपूर द्वारा 'बरसात' छोड़ने से निराश थे बॉबी देओल, डेब्यू फिल्म से जुड़े किए कई खुलासे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sat, 27 Jan 2024 11:15 AM IST
सार
बॉबी देओल ने कहा, 'मैंने फिल्म की शूटिंग बहुत पहले ही शुरू कर दी थी और शेखर कपूर इसके निर्देशक थे। हमने फिल्म के लिए 27 दिनों तक शूटिंग की। फिर उन्हें हॉलीवुड से बैंडिट क्वीन बनाने का ऑफर मिला।'
विज्ञापन
1 of 5
बॉबी देओल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल फिल्म एनिमल की रिलीज के बाद से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। 1 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई इस फिल्म में उनके अभिनय प्रदर्शन को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस फिल्म के बाद से उन्हें जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। बॉबी देओल ने बॉलीवुड में फिल्म बरसात से अपना डेब्यू किया था। हाल ही में एक बातचीत में उन्होंने बरसात में देरी के बारे में खुलासा किया और बताया कि लगातार हो रहे बदलावों से वह निराश थे।
2 of 5
बॉबी देओल
- फोटो : अमर उजाला
बॉबी देओल ने कहा, मैंने फिल्म की शूटिंग बहुत पहले ही शुरू कर दी थी और शेखर कपूर इसके निर्देशक थे। हमने फिल्म के लिए 27 दिनों तक शूटिंग की। फिर उन्हें हॉलीवुड से बैंडिट क्वीन बनाने का ऑफर मिला। शेखर ने कहा कि मैं बैंडिट क्वीन करूंगा और बरसात करने के लिए वापस आऊंगा, लेकिन मेरे पिता ने उनसे कहा कि वह इसमें देरी नहीं करना चाहते।'
उन्होंने बताया कि उनके पिता ने शेखर से कहा, 'तुम अपनी फिल्म करो, मैं किसी और को ढूंढ लूंगा। मुझे लगता है कि राजकुमार संतोषी मेरी फिल्म निर्देशित करने का इंतजार कर रहे थे। मैं इसके लिए भाग्यशाली रहा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बॉबी देओल
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'नए निदेशक के बोर्ड में आने के बाद बदलाव निराशाजनक थे, जब मेरी फिल्म रिलीज हुई तब मैं 26 साल का था। मैंने जब शूटिंग शुरू की तो मैं 22 साल का था। शेखर के जाने के बाद मुझे शूटिंग दोबारा शुरू होने के लिए करीब एक साल तक इंतजार करना पड़ा। फिर भी इसे बनाने में दो साल लग गए। स्क्रिप्ट बदलती रही। स्क्रिप्ट में बदलावों के अनुसार अलग-अलग किरदारों की जरूरतों के अनुरूप ढलने के लिए मैंने दौड़ना, ड्रम बजाना, बाइक चलाना और अन्य चीजें सीखीं। यह निराशाजनक था।'
विज्ञापन
5 of 5
बॉबी देओल
- फोटो : सोशल मीडिया
बरसात की बात करें तो बॉबी देओल के साथ इस फिल्म में ट्विंकल खन्ना भी अहम किरदार में थीं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को जबर्दस्त सफलता मिली थी। बॉबी देओल के वर्कफ्रंट की बात करें तो अगली बार वह तमिल फिल्म फिल्म कंगुवा में नजर आएंगे। इस फिल्म में सूर्या और दिशा पटानी भी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।