फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bobby Deol: 'राणा नायडू' का हिस्सा बनना चाहते थे बॉबी देओल, अब सीरीज देखने के बाद दुखी हो गए एक्टर

Sun, 29 Oct 2023 09:49 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 29 Oct 2023 09:49 AM IST
विज्ञापन
Bobby Deol revealed he wanted to do web series Rana Naidu But when he watched show  he was upset with it
बॉबी देओल - फोटो : social media

बॉबी देओल ने वेब सीरीज 'आश्रम' के जरिए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपने लिए अच्छी जमीन तैयार की है। प्रकाश झा की इस वेब सीरीज के अब तक तीन सीजन आ चुके हैं और चौथे पार्ट का दर्शकों को इंतजार है। भले ही इस सीरीज के जरिए बॉबी देओल ने अच्छा नाम कमाया है, लेकिन उन्हें इस साल रिलीज हुई वेब सीरीज 'राणा नायडू' का हिस्सा न बन पाने का दुख है। बता दें कि राणा नायडू सीरीज ‘रे डोनोवन’का हिंदी रूपांतरण है, जिसमें बॉबी देओल काम करना चाहते थे, लेकिन ऐसा हो नहीं सका।

Bobby Deol revealed he wanted to do web series Rana Naidu But when he watched show  he was upset with it
राणा नायडू - फोटो : सोशल मीडिया

राणा नायडू सीरीज में राणा दग्गुबाती और वेंकटेश दग्गुबाती लीड भूमिका में हैं। हाल ही में जब बॉबी देओल से पूछा गया कि ऐसी कौन सी सीरीज है, जो उन्हें अच्छी नहीं लगी तो उन्होंने 'राणा नायडू' का नाम लिया। अभिनेता ने यह भी खुलासा किया कि वह 'रे डोनोवन' की इस रीमेक सीरीज को करना चाहते थे, लेकिन इसके लिए उन्हें नहीं लिया गया।
Rana Naidu Review: स्मार्ट टीवी पर भूलकर भी न खोल बैठें ये सीरीज, एडल्ट नहीं सेमीपॉर्न निकली ‘रामा नायडू’

Bobby Deol revealed he wanted to do web series Rana Naidu But when he watched show  he was upset with it
बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉबी देओल ने कहा कि जब उन्होंने यह शो देखा तो काफी अपसेट हो गए। अभिनेता का कहना है कि यह एक अच्छे किरदारों के साथ बढ़िया स्टोरी है, लेकिन निर्माताओं ने इस हिंदी रीमेक को उस अंदाज में नहीं बनाया, जिसमें बनाया जाना चाहिए था, इसलिए यह उन्हें कतई पसंद नहीं आई। बातचीत के दौरान बॉबी देओल से जब पूछा गया कि क्या कोई ऐसा स्टार है, जिसके साथ काम करना उन्हें पसंद नहीं? इस पर अभिनेता ने अपने पिता से जुड़ा एक किस्सा सुना डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bobby Deol revealed he wanted to do web series Rana Naidu But when he watched show  he was upset with it
बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉबी देओल ने उस समय को याद किया जब उनके पिता और दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की अपने को-एक्टर के साथ लड़ाई हुई थी, जिस पर को-एक्टर ने धरमजी से कहा था, 'मैं तुम्हारे साथ कभी काम नहीं करूंगा।' बॉबी ने आगे बताया, 'मेरे पिता ने कहा था, 'जैसी तुम्हारी मर्जी' और फिर जब समय बदला तो उसी एक्टर के साथ फिल्म की, लेकिन उन एक्टर को यह बखूबी याद था कि झगड़े के बाद उन्होंने मेरे पिता से क्या कह डाला था। इसकी उन्हें चिंता भी सता रही थी। तब मेरे पिता ने कहा, 'मैंने कभी इस तरह नहीं सोचा, साथ काम न करने की मर्जी तुम्हारी थी मेरी नहीं। मुझे तुम्हारे साथ काम करने में कोई दिक्कत नहीं।'
Bollywood Stars: साउथ से शुरू हुआ इन सितारों के अभिनय का सफर, बाद में पकड़ी बॉलीवुड की राह

विज्ञापन
Bobby Deol revealed he wanted to do web series Rana Naidu But when he watched show  he was upset with it
बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो बॉबी देओल संदीप रेड्डी वांगा की आगामी फिल्म 'एनिमल' में नजर आएंगे। इसमें रणबीर कपूर लीड रोल में हैं। वहीं अनिल कपूर रणबीर के पिता की भूमिका में नजर आएंगे। 'एनिमल' से बॉबी देओल का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है, जो काफी धांसू है। यह फिल्म इसी साल पहली दिसंबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी।
MAMI 2023: मणिरत्नम ने मामी में की आगामी प्रोजेक्ट पर बात, कमल हासन की तारीफ में पढ़े कसीदे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed