फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Stars: साउथ से शुरू हुआ इन सितारों के अभिनय का सफर, बाद में पकड़ी बॉलीवुड की राह

Sun, 29 Oct 2023 08:34 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 29 Oct 2023 08:34 AM IST
विज्ञापन
South Vs Bollywood: Anil Kapoor to priyanka chopra rekha These Stars Started Their Career From South Industry
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला

साउथ और बॉलीवुड दोनों इंडस्ट्री की अपनी धाक है। तमाम सितारे बॉलीवुड फिल्मों में काम करने का सपना देखते हैं। मगर, साउथ भी अब किसी से कम नहीं। साउथ इंडस्ट्री अब सिर्फ एक क्षेत्र विशेष तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी धूम अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच चुकी है। बॉलीवुड के कई सितारों ने तो अपने करियर की शुरुआत ही दक्षिण सिनेा से की। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया। 

South Vs Bollywood: Anil Kapoor to priyanka chopra rekha These Stars Started Their Career From South Industry
रेखा - फोटो : सोशल मीडिया

रेखा
बॉलीवुड की सदाबाहर अभिनेत्री रेखा ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म 'इति गुट्टू' में एक छोटे से रोल से की थी। रेखा ने बतौर चाइल्ड आर्टिस इस फिल्म में काम किया। जब इस फिल्म में उन्होंने काम किया था, तब वह एक साल की थीं। इसके बाद उन्होंने बड़े होकर कई साउथ फिल्मों में काम किया, लेकिन फिर उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया और फिर उनकी किस्मत चमकी।

South Vs Bollywood: Anil Kapoor to priyanka chopra rekha These Stars Started Their Career From South Industry
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

ऐश्वर्या राय
विश्व सुंदरी का खिताब अपने नाम करने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन  भी इस लिस्ट में हैं। ऐश्वर्या ने भी साउथ से ही अभिनय पारी शुरू की। उनकी पहली फिल्म 'इरुवर' थी, जो मणि रत्नम की तमिल मूवी थी। इसके बाद वह एक और तमिल फिल्म 'जींस' में नजर आईं। फिर उन्होंने बॉलीवुड का सफर किया और कई सुपरहिट फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
South Vs Bollywood: Anil Kapoor to priyanka chopra rekha These Stars Started Their Career From South Industry
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अनिल कपूर
अनिल कपूर ने भी साउथ फिल्म से एक्टिंग डेब्यू किया था।  उन्होंने 1980 में आई तेलुगू फिल्म 'वमशा वृक्षम' से काम शुरू किया था। हालांकि, इससे पहले उन्होंने बॉलीवुड फिल्म 'हमारे तुम्हारे' में काम किया था, लेकिन उनका रोल काफी छोटा था। बॉलीवुड करियर के शुरुआती दौर में अनिल को फिल्मों में छोटे-मोटे रोल मिलना शुरू हुए थे। अनिल ने 'मेरी जंग', 'मशाल', 'राम लखन', 'युद्ध', 'बेटा', 'तेजाब', 'परिंदा', 'नायक', 'रेस 2', 'साहेब', 'मि. इंडिया', '1942 ए लव स्टोरी', 'जुदाई', 'विरासत' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है।
Ranbir Kapoor: 'तमाशा' की टीम के साथ जल्द मिलना चाहते हैं रणबीर कपूर, क्या दीपिका पादुकोण भी होंगी शामिल?
 

विज्ञापन
South Vs Bollywood: Anil Kapoor to priyanka chopra rekha These Stars Started Their Career From South Industry
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा अब ग्लोबल स्टार हैं। बॉलीवुड में शानदार पारी खेलने के बाद अब वह हॉलीवुड में काम कर रही हैं। लेकिन, उनका अभिनय का सफर साउथ इंडस्ट्री से शुरू हुआ ता। साल 2002 में उन्होंने तमिल फिल्म 'थमिजन' से एक्टिंग में डेब्यू किया था। इसके बाद वह बॉलीवुड में आईं। 
Kangana Ranaut: दिल्ली की लव कुश रामलीला में रावण दहन करने वाली पहली महिला बनीं कंगना, लगाए जय श्रीराम के नारे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed