फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साल भर पहले तक एक फिल्म के लिए तरस रहे थे बॉबी देओल, अब बोले- 'उस फरिश्ते ने दिलवाया काम'

Tue, 17 Apr 2018 11:42 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 17 Apr 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
bobby deol said salman khan is a angel
बॉबी देओल

पिछले साल बॉबी दओल ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि 90 के दशक में वो स्टार बन गए थे लेकिन अचानक उनका सारा स्टारडम छिन गया। इसके बाद तो उन्हें फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया। इसके एक साल बाद उन्हें तीन फिल्मों का ऑफर मिला। साथ ही कई और प्रोजेक्ट्स भी मिले । 

bobby deol said salman khan is a angel
बॉबी देओल

इतना ही नहीं बॉबी ने खुद को पहले से ज्यादा फिट भी कर लिया । कुछ लोगों ने उनसे यह भी कहा कि वो पहले से ज्यादा अच्छे दिखने लगे हैं । नए लुक के साथ बॉबी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हुईं । खुद सलमान खान ने भी बॉबी की इन तस्वीरों को शेयर किया था । 

bobby deol said salman khan is a angel
बॉबी देओल

अब बॉबी के पास 'रेस 3', 'यमला पागल दीवाना 3' और 'हाउसफुल 4' हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में बॉबी ने कहा, 'लोग हमेशा से मेरे साथ काम करना चाहते थे लेकिन उन्हें लगता था कि शायद मैं इंट्रेस्टेड नहीं हूं । मैं इंडस्ट्री में कई साल से हूं । मेरी कुछ फिल्में हिट हुईं तो कुछ फ्लॉप भी हुईं ।'

विज्ञापन
विज्ञापन
bobby deol said salman khan is a angel
बॉबी देओल

'इसका मतलब यह नहीं की मेरे खाते में हिट फिल्में नहीं हैं । बस सफलता धीरे-धीरे मिली । लोगों को लगता था कि मुझे अब एक्टिंग में इंट्रेस्ट नहीं रहा । लेकिन अब उन लोगों को पता चल चुका है कि मैं वापस आ गया हूं । मैं बहुत पॉजिटिव हूं और इससे मुझे मदद मिली ।'

विज्ञापन
bobby deol said salman khan is a angel
बॉबी देओल

बॉबी अपने ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में बताते हुए कहते हैं, 'जो होता है अच्छे के लिए होता है । पहले मैं अपनी फिटनेस को लेकर काफी कैजुअल था। जब चीजें आपके साथ ठीक ना हों तो आप खुद पर ध्यान देना बंद कर देते हैं । मेरी बीवी मुझसे कहती थी कि तुम्हें हर चीज के लिए तैयार रहना चाहिए ।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed