सब्सक्राइब करें

बॉबी देओल ने पत्नी तान्या के साथ शेयर की ये खूबसूरत तस्वीर, बेहद दिलचस्प है दोनों की लव स्टोरी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 26 Jun 2019 12:15 PM IST
विज्ञापन
Bobby deol Shares pictures with wife Tanya Deol and pics goes viral
Bobby Deol Tanya Ahuja - फोटो : social media

बॉबी देओल बेशक अभी फिल्मों की वजह से चर्चा में न हो लेकिन पत्नी तान्या देओल (Tanya Deol) के साथ उनकी फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो को खुद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने दिल का इमोजी बनाया। इस तस्वीर को अब तक 50 हजार से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं।

Trending Videos
Bobby deol Shares pictures with wife Tanya Deol and pics goes viral
Bobby Deol Tanya Ahuja - फोटो : twitter

इतना ही नहीं फैंस इस पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने बॉबी की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा- आप दोनों की जोड़ी को किसी की नजर न लगे। दरअसल दूसरे फिल्मी सितारों की तरह बॉबी देओल की वाइफ लाइमलाइट में नहीं रहती हैं। बॉबी देओल की पत्नी का नाम तान्या आहूजा है। तान्या फिल्मी दुनिया से दूर रहती हैं। वो एक बिजनेस वुमेन हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

❤️

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Bobby deol Shares pictures with wife Tanya Deol and pics goes viral
Bobby Deol Tanya Ahuja - फोटो : twitter

बात करें दोनों के रिलेशन की तो बॉबी ने बॉलीवुड में डेब्यू के अगले साल यानी साल 1996 में तान्या से आहूजा से शादी कर ली थी। दोनों को साथ में 20 साल से ज्यादा हो चुके हैं। दोनों की मुलाकात पार्टी के दौरान हुई थी। बॉबी एक दिन वह मुंबई के एक इटेलियन रेस्टोरेंट में बैठे थे, तभी एक लड़की उनके सामने से गुजरी। ये लड़की और कोई नहीं तान्या ही थी। बॉबी को तान्या को इम्प्रेस करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। धीरे-धीरे तान्या और बॉबी में बात शुरू हुई और कुछ समय बाद फिर बात बढ़ने लगी। 

Bobby deol Shares pictures with wife Tanya Deol and pics goes viral
Bobby Deol Tanya Ahuja - फोटो : twitter

फिर एक दिन बॉबी तान्या को लेकर उसी होटल में गए जहां उन्हें पहली नजर में ही उनसे प्यार हुआ था। बॉबी ने घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया और तान्या ने कहा, हां। बात जब घर तक गई तो बॉबी के पिता और एक्टर धर्मेंद्र को तान्या इतनी पसंद आई कि उन्होंने दोनों की शादी करवा दी। 1996 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

विज्ञापन
Bobby deol Shares pictures with wife Tanya Deol and pics goes viral
bobby deol

वर्क फ्रंट की बात करें तो बॉबी देओल सलमान खान (Salman Khan) के साथ 'रेस 3 (Race 3)' और पापा धर्मंद्र (Dharmendra) और भाई सनी देओल (Sunny Deol) के साथ 'यमला पगला दीवाना फिर से (Yamla Pagla Deewana: Phir Se)' में नजर आए थे। बॉबी देओल अक्षय कुमार के साथ 'हाउसफुल 4' में भी नजर आने वाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed