फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EXCLUSIVE: बॉबी देओल के ‘बाबा’ बनने पर ये था पिता, मां और भाई का रिएक्शन, पढ़िए दिलचस्प खुलासे

Sat, 14 Nov 2020 07:35 AM IST
shrilata biswas पंकज शुक्ल
पंकज शुक्ल Published by: shrilata biswas Updated Sat, 14 Nov 2020 07:35 AM IST
विज्ञापन
Bobby Deol Speaks exclusively to Pankaj Shukla on aashram love hostel class of 83 apne 2 mx player
बॉबी देओल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉबी देओल अपने परिवार के दुलारे हैं। बड़े भाई सनी देओल से उन्हें पिता की तरह प्यार मिला है। पिता धर्मेंद्र अपने छोटे बेटे की नई तरक्की देख खुश हैं। मां को भी इन दिनों खूब फोन आ रहे हैं। हिंदी सिनेमा ने भी पिछले 25 साल में बॉबी देओल को बतौर नायक काफी प्यार दिया। अब, वह खलनायक की पारी खेल रहे हैं। उनसे ये खास मुलाकात की पंकज शुक्ल ने।

Bobby Deol Speaks exclusively to Pankaj Shukla on aashram love hostel class of 83 apne 2 mx player
बॉबी देओल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉबी, ‘आश्रम’ सीरीज के लिए जब प्रकाश झा ने बाबा का रोल ऑफर किया तो आपकी पहली प्रतिक्रिया क्या रही?
मैं प्रकाश झा के साथ बहुत साल से काम करना चाह रहा था। बहुत पहले ‘गुप्त’ की डबिंग के समय बीआर स्टूडियोज में प्रकाश जी मुझे मिले तो कहा था कि हम साथ काम करेंगे। इसके बाद बीच में एक बार मौका मिल भी रहा था लेकिन बात बनी नहीं। इस बार जब मुझे फोन आया कि प्रकाश जी मिलना चाहते थे और एक सीरीज के बारे में बात करना चाहते हैं, जिसका नाम है ‘आश्रम’ तो मुझे लगा कि उनकी फिल्मों के टाइटिल कुछ ऐसे ही होते हैं, ये भी कुछ वैसा ही होगा। लेकिन, जब उन्होंने इसकी कहानी सुनाई और तो मैं हैरान रह गया। मैं खुद चाह रहा था कि मैं अलग किस्म के रोल करूं। ‘क्लास ऑफ 83’ के किरदार के लिए मैं पहली पसंद नहीं था। उन्होंने पहले तमाम दूसरे कलाकारों से बात की थी लेकिन मेरी किस्मत थी कि मुझे ‘क्लास ऑफ 83’ मिल गई। लेकिन, यहां प्रकाश जी की फर्स्ट च्वॉइस मैं था। प्रकाश जी जैसे निर्देशक का मुझमें इतना भरोसा दिखा तो मुझे लग गया कि मुझे बस मेहनत करनी पड़ेगी। मुझे निगेटिव कैरेक्टर प्ले करना था और ऐसा निगेटिव कैरेक्टर की मतलब कि मजा आ गया। मैं यहां विलेन का रोल कर रहा हूं और ऐसा विलेन जिसमें कुछ अच्छाई है ही नहीं।
 

Bobby Deol Speaks exclusively to Pankaj Shukla on aashram love hostel class of 83 apne 2 mx player
बॉबी देओल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आपके प्रशंसकों के लिए कितना बड़ा सरप्राइज रहा ये किरदार? उनकी क्या प्रतिक्रिया मिल रही है?
मेरे बहुत सारे प्रशंसक ऐसे हैं जो मेरे पापा के प्रशंसक रहे। उनकी फोटो हैं बचपन की मेरे पापा के साथ। अब वे मुझे चाहते हैं। ये सब शो देखकर बहुत खुश हुए। पापा को बहुत सारे संदेश मिले ये सीरीज देखकर। मेरे लिए सबसे अच्छी बात रही ये देखना कि मेरे डैड की आंखों में खुशी दिखी। मेरे करियर में काफी उतार और चढ़ाव आए हैं। अब उनको ऐसी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं मेरे शो के बारे में। मेरी मम्मी की उनकी सहेलियां फोन करके बता रही हैं शो के बारे में। मेरे बच्चों ने भी मेरा शो देखा तो मेरा छोटा बेटा कहता है कि मुझे ये बॉबी बाबा अच्छा नहीं लगता मुझे सिर्फ बॉबी पापा अच्छे लगते हैं।
 

आपका शो धर्म के दूसरे चेहरे को दिखाता है, क्या सिखाते हैं आप अपने बच्चों को धर्म के बारे में?
हमारे घर में धर्म की बात होती है। हमें बचपन से एक ही बात सिखाई गई। हर मजहब एक ही बात सिखाता है कि एक दूसरे से प्यार रखो। मुझे पापा और मम्मी ने यही सिखाया कि ईमानदार बनो। विनम्र रहो। कभी अपने अहं को बीच में मत आने दो। यही शिक्षा मैंने अपने बच्चों को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bobby Deol Speaks exclusively to Pankaj Shukla on aashram love hostel class of 83 apne 2 mx player
बॉबी देओल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

नेटफ्लिक्स के लिए जो काम ‘सेक्रेड गेम्स’ ने किया, प्राइम वीडियो के लिए जो ब्रांडिंग ‘पाताल लोक’ लेकर आया, वही काम एमएक्स प्लेयर के लिए ‘आश्रम’ कर रहा है। इस सीरीज के दौरान बतौर अभिनेता जो आप में बदलाव आया, आप इसी के इंतजार में थे?
जब हम फिल्म कर रहे होते हैं तो हमें पता नहीं होता कि वह कितनी सफल रहेगी। ओटीटी की बात है अलग इसमें आप सीजन्स के बाद सीजन्स बनाते रहते हैं। ये जो बनाया है इन्होंने ये एक नई बात की है इन्होंने। एमएक्स प्लेयर ने एक सीजन को दो हिस्सों में कर दिया है। जब हमने शूटिंग खत्म की जब हमने पूरा सीजन शूट कर दिया था। हॉलीवुड में होता रहा है ऐसा कि एक सीजन को दो भाग में दिखाते हैं। हिंदुस्तान में पहली बार ऐसा हो रहा है तो ये उनका अपने कंटेंट पर भरोसा दिखाता है। इतने बैनर इस सीरीज के लगे शहरों में कि मैंने इतने तो अपनी फिल्मों के भी नहीं देखे होंगे। मेरे स्टाफ ने कभी आकर ये नहीं कहा कि हमने आपका प्रोमो देखा और हम सीरीज का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन, इस सीरीज के लिए वे भी बेकरार रहे।

और, सनी की प्रतिक्रिया क्या रही?
भैया बहुत खुश हैं। भैया मुझे अपने बेटे की तरह मानते हैं। जैसा पापा का रिएक्शन था वैसा ही भैया का रिएक्शन था। उनके कई दोस्तों ने मुझे फोन किया कि बॉबी तुमने कमाल का रोल किया है। ऐसा कभी नहीं हुआ मेरे साथ इतने साल में। मैं अपने प्रशंसकों का शुक्रगुजार हूं जो मेरे साथ 25 साल तक रहे और जो मेरे नए फैंस बने हैं, उसके लिए मैं ईश्वर का शुक्रगुजार हूं।

विज्ञापन
Bobby Deol Speaks exclusively to Pankaj Shukla on aashram love hostel class of 83 apne 2 mx player
बॉबी देओल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

तो अपनी सेकेंड इनिंग्स में क्या सावधानियां बरत रहे हैंइस बार थोड़ा सधी हुई बैटिंग करने का इरादा है?
बल्लेबाज जब क्रीज पर आता है तो उसे भी पता होता है कि वह हर मैच में शतक नहीं जमा सकता। वही हाल अभिनेता का है। वह हर फिल्म हिट नहीं दे सकता। विफलता आएगी। सफलता आएगी। लेकिन, हां, मैं अब पहले से ज्यादा निडर जरूर हो गया हूं। अभी मैंने ठान लिया है कि मैं कुछ भी कर सकता हूं। मैं खो भी दूंगा तो क्या होगा। एक बार तो खो ही चुका सब कुछ। फिर खो दूंगा तो भी आगे ही बढ़ूंगा। अभी मैं इरादतन कोशिश कर रहा हूं अलग तरह के रोल करने की। जैसे मैंने अभी एक फिल्म साइन की है ‘लव हॉस्टल’, इसमें मैं एक दिलचस्प किरदार कर रहा हूं, एक अलग किस्म का विलेन। फिर ‘अपने 2’ बना रहे हैं हम लोग, इसकी शूटिंग अगले साल शुरू होगी।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed