फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

50 की उम्र में जंपसूट पहन बॉबी देओल ने दिखाया टशन, फ्लॉप देने के बाद भी धड़ाधड़ मिले ऑफर्स

Sat, 20 Apr 2019 06:35 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 20 Apr 2019 06:35 PM IST
विज्ञापन
Bobby Deol spotted in jumpsuit while shooting upcoming film
Bobby Deol - फोटो : twitter

'रेस 3' (Race 3) फिल्म फ्लॉप होने के बाद भी बॉबी देओल (Bobby Deol) के पास ऑफर्स की कमी नहीं है। आखिरी बार बॉबी पिता धर्मेंद्र और भाई सनी के साथ 'यमला पगला दीवाना फिर से' (Yamla Pagla Deewana Phir Se) फिल्म में नजर आए। यह फिल्म भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इन सबसे के बीच बॉबी देओल को बड़ा प्रोजेक्ट मिला है। बॉबी की सेट से तस्वीरें वायरल हो रही हैं। 

Bobby Deol spotted in jumpsuit while shooting upcoming film
Bobby Deol - फोटो : twitter

इन तस्वीरों में बॉबी देओल नारंगी रंग का जंपसूट पहने हुए हैं। इस फिल्म का नाम क्या है इस बात की तो जानकारी नहीं है लेकिन इतना जरूर है कि शूटिंग के दौरान भी बॉबी मीडिया को पोज देते नजर आए। इन कपड़ों को देखकर ऐसा लग रहा है कि वह इनकी फिल्म के किसी सीन की ड्रेस होगी। 

Bobby Deol spotted in jumpsuit while shooting upcoming film
Bobby Deol - फोटो : file photo

तस्वीरों में बॉबी की दाढ़ी नजर आ रही है। जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में उनका रोल ज्यादा उम्र के व्यक्ति का हो सकता है। फिलहाल बॉबी 50 साल के हैं। कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आई थीं कि बॉबी देओल ने शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिली एंटरटेनमेंट के साथ एक प्रोजेक्ट साइन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bobby Deol spotted in jumpsuit while shooting upcoming film
bobby deol - फोटो : file photo

ऐसा पहली बार होगा जब शाहरुख खान के साथ बॉबी देओल की जोड़ी किसी प्रोजेक्ट के साथ आएंगे। लेकिन दोनों स्टार्स का क्या रोल होगा इसे लेकर अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है। इस फिल्म को शाहरुख खान प्रोड्यूस भी करेंगे। आपको बता दें, बॉबी के करियर को फिर से पटरी पर लाने की जिम्मेदारी सलमान खान ने उठाई है। बॉबी देओल को फिटनेस के टिप्स देने से लेकर उनके फिल्मी प्रोजेक्ट तक, इन सारी चीजों पर सलमान खान खासा दिलचस्पी ले रहे हैं। 

विज्ञापन
Bobby Deol spotted in jumpsuit while shooting upcoming film
bobby deol - फोटो : file photo

90 के दशक में बॉबी ने फिल्म 'बरसात' से अपने करियर की शुरुआत की थी। बॉबी की कुछ फिल्में हिट हुईं तो कुछ फ्लॉप। एक समय ऐसा आया जब बॉबी को फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया। बॉबी 4 साल तक खाली बैठे रहे। बॉबी की कमबैक फिल्म 'रेस 3' को फैंस ने पसंद नहीं किया था, हालांकि बॉबी के लुक को काफी सराहा था ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed