{"_id":"660513d37a922693120de10d","slug":"bobby-deol-to-play-villain-role-in-yrf-spy-universe-alia-bhatt-film-as-per-report-details-inside-2024-03-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bobby Deol: यशराज के स्पाई यूनिवर्स में हुई बॉबी देओल की एंट्री! आलिया भट्ट की फिल्म में बनेंगे विलेन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bobby Deol: यशराज के स्पाई यूनिवर्स में हुई बॉबी देओल की एंट्री! आलिया भट्ट की फिल्म में बनेंगे विलेन
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी एनिमल में अपनी दमदार अदाकारी से बॉबी देओल ने खूब वाहवाही बटोरी। इस फिल्म के बाद उनकी लोकप्रियता में गजब का इजाफा देखने को मिला है। एनिमल के ब्लॉकबस्टर होने के बाद अभिनेता के पास कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। इस बीच बॉबी देओल को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बॉबी की एंट्री यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स में हो गई है। रिपोर्ट की दावों की मानें तो आलिया भट्ट की आगामी स्पाई यूनिवर्स फिल्म में बॉबी खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। रिपोर्ट में बताया गया है कि बॉबी ने फिल्म साइन कर ली है।
3 of 5
कंगुवा में बॉबी देओल
- फोटो : Social media
फिल्म से जुड़े सूत्र के मुताबिक फिल्म में बॉबी नकारात्मक भूमिका में दिखेंगे, जिसका सामना आलिया और शरवरी करेंगी। सूत्र के मुताबिक फिल्म के लिए कागजी कार्रवाई पूरी हो चुकी है और बॉबी 2024 की दूसरी छमाही में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि बॉबी इस फिल्म में एक खास लुक में पूरे स्वैग के साथ नजर आने वाले हैं। हालांकि, इसको लेकर अब तक किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
आलिया भट्ट की स्टैंडअलोन वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स फिल्म की पुष्टि इस साल की शुरुआत में हुई थी। यशराज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी ने खुलासा किया था फिल्म में आलिया लीड एक्ट्रेस के रूप में नजर आने वाली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।