{"_id":"5d29cb638ebc3e6d0f40d02c","slug":"bollwood-5-actors-who-loss-their-stardum","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहली ही फिल्म से स्टारडम की ऊंचाईयों तक पहुंचे थे ये 5 एक्टर्स, अब जी रहे गुमनामी की जिंदगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहली ही फिल्म से स्टारडम की ऊंचाईयों तक पहुंचे थे ये 5 एक्टर्स, अब जी रहे गुमनामी की जिंदगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 13 Jul 2019 05:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
rahul roy, bhagyashree, kumar gaurav
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ग्लैमर और स्टारडम की चमक ऐसी होती है जिसे शायद ही कोई सेलिब्रिटी खोना चाहता हो। कई बार ऐसा भी देखा गया है जब रातों रात सुपरस्टार बने ये सेलेब्स गुमनामी की जिंदगी में चले गए। हाल ही में जब सलमान खान से पूछा गया कि आपको स्टारडम के खोने का कितना डर है? तो सलमान ने कहा- 'एक ना एक दिन तो चमक फीकी पड़ जाती है। लंबे समय तक इसे कायम रखना अपने आप में बड़ी चुनौती है। मेरा मानना है कि शाहरुख, आमिर, अक्षय और अजय ही ऐसे एक्टर्स हैं, जो स्टारडम को लंबे समय तक कायम रख पाए हैं।' तो चलिए आगे की स्लाइड में आपको बताते हैं उन एक्टर्स के बारे में जिन्होंने सफलता की ऊंचाईयां तो देखीं लेकिन उसके बाद वो लाइमलाइट से दूर हो गए।
2 of 6
Rahul Roy
- फोटो : social media
राहुल रॉय ने अपना फिल्मी करियर 22 साल की उम्र में आशिकी फिल्म से शुरू किया था। एक फिल्म से सुपरस्टार बनने वाले राहुल रॉय ने खुद भी नहीं सोचा था कि उन्हें सफलता इस कदर मिल जाएगी। हालांकि पहली फिल्म हिट होने के बाद उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली, जिसके बाद वो इंडस्ट्री से गायब हो गए।
3 of 6
अमीषा पटेल
- फोटो : social media
अमीषा पटेल ने ऋतिक रोशन के साथ 2000 में फिल्म कहो ना प्यार है से बॉलीवुड में कदम रखा था। अमीषा उन एक्ट्रेस में से एक हैं जिनकी पहली ही फिल्म सुपरहिट रही। इस फिल्म के हिट होने के बाद साल 2001 में उनकी फिल्म गदर ने सच में गदर मचा दिया था। इसके बाद अमीषा ने कई फिल्में कीं लेकिन वो अपने स्टारडम को बरकरार नहीं रख पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
anu aggarwal
- फोटो : social media
आशिकी फेम एक्ट्रेस अनु अग्रवाल भी अब गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। आशिकी के बाद ये हीरोइन रातोंरात स्टार बन गईं लेकिन उसके बाद तकरीबन 9 साल तक फिल्म पाने के लिए काफी मशक्कत की। 1999 में उनकी जिंदगी तब पूरी तरह से बदल गई जब उनका एक्सीडेंट हुआ। ये उनकी जिंदगी का सबसे बुरा पड़ाव था क्योंकि इस एक्सीडेंट में अनु अग्रवाल की ना सिर्फ याददाश्त चली गई बल्कि 29 दिनों तक कोमा में रहीं। अनु की याददाश्त पर इस हादसे ने बहुत बुरा असर डाला।
विज्ञापन
5 of 6
Kumar Gaurav
- फोटो : file photo
कुमार गौरव मशहूर एक्टर राजेन्द्र कुमार के बेटे हैं। कुमार की पहली फिल्म उनके पिता ने ही प्रोड्यूस की थी और फिल्म में भी उनके साथ नजर आए। इस फिल्म का नाम लव स्टोरी था। पहली ही फिल्म से कुमार ने सफलता का वह मुकाम हासिल किया जिसे पाने के लिए एक्टर्स को कई साल का इंतजार करना पड़ता है। वहीं उनकी पहली फिल्म के हिट होते ही वह उस दौर के हिट एक्टर्स की लाइन में खड़े हो गए। फिल्म में ना केवल कुमार की एक्टिंग की तारीफ भी हुई बल्कि लोग उनके स्टाइल को भी कॉपी करने लगे। पहली फिल्म के बाद कुमार गौरव के खाते में कोई सफलता नहीं आई।कुमार गौरव आज फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।