{"_id":"5d29bc588ebc3e6d0179c1b4","slug":"ranveer-singh-share-picture-social-media-want-to-know-who-is-she","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कौन है ये मिस्ट्री गर्ल, जिसके साथ गले मिलते ही वायरल हुई रणवीर की तस्वीर, दीपिका भी सोचेंगी कि...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कौन है ये मिस्ट्री गर्ल, जिसके साथ गले मिलते ही वायरल हुई रणवीर की तस्वीर, दीपिका भी सोचेंगी कि...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 13 Jul 2019 04:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ranveer singh, piya trivedi
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणवीर सिंह हाल ही में 34 साल के हुए। इस मौके पर सोशल मीडिया पर उनकी कुछ पुरानी तस्वीरें आईं और तेजी से वायरल हुईं। खास बात ये है कि रणवीर सिंह के साथ तस्वीर में एक खूबसूरत सी लड़की दिखीं जिसके बाद यूजर्स जानना चाह रहे थेे कि आखिर ये लड़की कौन है।
2 of 5
ranveer singh, piya trivedi
- फोटो : social media
चलिए आपको बताते हैं कि दीपिका नहीं बल्कि ये किसके साथ नजर आ रहे हैं रणवीर सिंह। दरअसल, ये रणवीर की बचपन की दोस्त पिया त्रिवेदी हैं। पिया ने रणवीर के साथ उनके जन्मदिन पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जो कि इंटरनेट पर छाई रहीं। पिया पेशे से एक वीजे और मॉडल हैं। साथ ही वो कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म हम तुम शबाना में वो नजर आई थीं। पिया के साथ फिल्म में तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और मिनिषा लांबा की मुख्य भूमिका थी। वो रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में भी नजर आ चुकी हैं।
3 of 5
ranveer singh, piya trivedi
- फोटो : social media
पिया लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें खूब सुर्खियां बटोरती हैं। पिया अक्सर बिकिनी में तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। पिया ने महज 15 साल की उम्र से मॉडलिंग शुरू कर दी थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि 'मैं बचपन से ही एक मॉडल बनना चाहती थी। 15 साल की उम्र में जब मैंने लैक्मे इंडिया फैशन वीक में हिस्सा लिया तब मेरा यह सपना पूरा हुआ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ranveer Singh
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म 83 है। फिल्म में उनकी पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। दीपिका, कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया का रोल निभाएंगी। शादी के बाद यह कपल पहली बार एक साथ पर्दे पर दिखाई देगा।
विज्ञापन
5 of 5
ranveer singh
- फोटो : social media
रणवीर सिंह ने अपने जन्मदिन पर फैंस को एक बेहद खास तोहफा दिया। दरअसल, रणवीर ने अपनी अगली फिल्म '83' का फर्स्ट लुक रिलीज किया था। इस लुक में रणवीर सिंह हू-ब-हू कपिल देव की तरह नजर आए। यह फिल्म साल 1983 में हुए वर्ल्ड कप पर आधारित है। इसमें रणवीर, कपिल देव का रोल निभा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।