बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान और उनकी पूर्व पत्नी किरण राव इन दिनों फिल्म लापता लेडीज को लेकर लगातार चर्चा में हैं। इस फिल्म का लोगों को लंबे समय से इंतजार है। यह फिल्म अगले साल एक मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
Koffee with Karan 8: कॉफी विद करण 8 में नजर आएंगे आमिर खान, पूर्व पत्नी किरण के साथ करेंगे शिरकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब आमिर और किरण इस शो का हिस्सा बनने वाले हैं। इससे पहले वे साल 2013 में भी इस शो में शिरकत कर चुके हैं।एक रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि आमिर और किरण शो के मौजूदा सीजन के आखिरी मेहमान होंगे। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि इसमें शामिल सभी लोगों के लिए यह बेहद मजेदार शूट था।
आमिर और किरण की मुलाकात लगान की शूटिंग के दौरान हुई थी। कई वर्षों की दोस्ती के बाद 2005 में दोनों ने शादी कर ली थी। हालांकि, 16 साल के बाद दोनों 2021 में अलग हो गए। दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम आजाद राव खान है। हालांकि, यह जोड़ी अब साथ नहीं है, फिर भी वे एक-दूसरे के साथ सबसे अच्छे संबंध रखते हैं।
हाल ही में जब आमिर की बेटी आयरा की सगाई नुपुर शिखरे से हुई तो किरण अपने बेटे के साथ इस कार्यक्रम में मौजूद थीं। आमिर, किरण की आने वाली फिल्म लापता लेडीज के निर्माता भी हैं, जिसका प्रीमियर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। आमिर ने ही सिनेस्तान स्क्रिप्ट लैब से यह स्क्रिप्ट ली थी और इसे निर्देशित करने के लिए किरण को दिया था। दोनों पानी फाउंडेशन पर भी एक साथ काम कर रहे हैं, जिसे उन्होंने एक साथ शुरू किया था। आमिर आखिरी बार कॉफी विद करण का हिस्सा पिछले साल बने थे, तब उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा रिलीज होने वाली थी।
Rakshabandhan: रक्षाबंधन का घर बैठे उठा सकेंगे लुत्फ, इस दिन एंड पिक्चर्स पर होगा फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर