फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजय ने की सैफ की तारीफ, तानाजी के लिए कहा- 'दो पैराग्राफ उनके बलिदानों के साथ न्याय नहीं कर सकते'

Thu, 02 Jan 2020 12:19 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Thu, 02 Jan 2020 12:19 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actor Ajay Devgn Talks About Tanhaji The Unsung Warrior and Saif Ali khan
अजय देवगन और सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

10 जनवरी 2020 को अभिनेता अजय देवगन के करियर की 100वीं और महत्वाकांक्षी फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' रिलीज हो रही है। फिल्म में अजय ने छत्रपति शिवाजी महाराज के वीर सेनापति और मराठा सरदार तानाजी मालुसरे का किरदार निभाया है तो वहीं सैफ अली खान ने फिल्म में उदयभान राठौर का नकारात्मक किरदार अदा किया है। अजय के अनुसार उन्हें इस किरदार के लिए किसी ऐसे कलाकार की तलाश थी जो यह दुष्ट और विचित्र किरदार निभा सके जिसके लिए सैफ एकदम फिट थे।

Bollywood Actor Ajay Devgn Talks About Tanhaji The Unsung Warrior and Saif Ali khan
Ajay Devgn - फोटो : Social Media

ट्रेलर लॉन्च इवेंट में भी अजय देवगन यह बता चुके हैं कि तानाजी मालुसरे के किरदार को ठीक तरीके से पर्दे पर पेश करने के लिए उदयभान राठौड़ का सशक्त किरदार होना कहानी में बेहद जरूरी है। अजय और सैफ इससे पहले फिल्म 'कच्चे धागे' ( 1999) और 'ओमकारा' (2006) में साथ काम कर चुके हैं। इस बारे में बात करते हुए अजय देवगन ने कहा,  'हम किसी ऐसे व्यक्ति को चाहते थे जो तानाजी मालुसरे से भिड़ते हुए उस किरदार का अच्छी तरह से पेश कर सके। हम गंभीरता से ऐसे किरदार में फिट बैठने वाले किसी अभिनेता को खोजने के बारे में सोच रहे थे।  सैफ इस भूमिका के लिए एकदम सही थे। हमने उन्हें फिल्म की कहानी सुनाई और उन्हें पसंद आई। मुझे खुशी है कि इस फिल्म के लिए हम एक साथ आए हैं।'

Bollywood Actor Ajay Devgn Talks About Tanhaji The Unsung Warrior and Saif Ali khan
Ajay Devgn - फोटो : amar ujala mumbai

अजय देवगन इस फिल्म के निर्माता भी हैं। जब उन्हें  तानाजी मालुसरे के बलिदानों के बारे में पता चला तो उन्हें लगा कि इस कहानी को पर्दे पर फिल्माने की बेहद जरूरत है। अजय के अनुसार, 'मेरे लिए जो सबसे अधिक महत्वपूर्ण बात यह थी कि मैं देखूं कि इस कहानी को फिल्माने की जरूरत है या नहीं। वास्तव में तानाजी को बहुत ही कम पढ़ा गया है। स्कूलों की किताबों में उनके ऊपर पढ़ाया जाने वाले दो पैराग्राफ उनके बलिदानों के साथ न्याय नहीं कर सकते हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actor Ajay Devgn Talks About Tanhaji The Unsung Warrior and Saif Ali khan
अजय देवगन और काजोल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अजय यह फिल्म 3डी में लाने के लिए तैयार हैं। वह दर्शकों को एक शानदार अनुभव देना चाहते हैं और उनके अनुसार ऐसा करने के लिए उन्होंने सबसे अच्छी तकनीक का इस्तेमाल किया है। बता दें कि फिल्म में सैफ अली खान और अजय देवगन के साथ ही काजोल भी मुख्य भूमिका में हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed